Bobby Deol: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। वो न केवल एक शानदार कलाकार थे, बल्कि रियल लाइफ में अपने जिंदगी जीने के अंदाज से लाखों लोगों को प्रेरित भी करते थे। अब उनके निधन के बाद उनका परिवार और करीब आ गया है। उनके छोटे बेटे और मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में इसे लेकर बात की।
धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉबी देओल गहरे शोक में डूबे हुए हैं। उन्होंने एस्क्वायर इंडिया से बातचीत में बताया कि वो अपने पिता को कितना मिस करते हैं। वो सोचते हैं कि काश उन्होंने उनके साथ और समय बिताया होता। उन्होंने यह भी बताया कि इस दुखद घटना ने उन्हें अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के और करीब ला दिया है।
धर्मेंद्र के निधन पर बोले बॉबी देओल
एनिमल स्टार ने कहा- “कई बार मुझे ऐसा लगता है कि काश मैं उनके साथ और समय बिता पाता। काश मैंने उनसे और सवाल पूछे होते। अब मैं पहले से कहीं ज्यादा अपने बेटों, पत्नी और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोचता हूं। बॉक्स ऑफिस, रिव्यू, किरदार… ये सब मायने नहीं रखते। सफलता इस बात से मापी जाती है कि आप अपनों के साथ कितना समय बिताते हैं”।
बॉबी ने आगे सवाल किया कि “शोहरत और दौलत का क्या फायदा जब उसे देखने वाला कोई हो ही न? पता है, मैं इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स देखता रहता हूं। वे कितने खुले दिल के थे… कितने प्यार से भरे हुए थे। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे वे सीधे मुझसे बात कर रहे हों।”
ईशा-अहाना के करीब हुए बॉबी देओल
बॉबी ने इंटरव्यू के दौरान ये भी खुलासा किया कि इस दुख ने उन्हें अपनी सौतेली बहनों, ईशा और अहाना के और करीब ला दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी इससे अपने-अपने तरीके से डील कर रहे हैं। कभी-कभी हम एक-दूसरे को गलत समझ लेते हैं जब हम दुखी होते हैं। हर किसी को लगता है कि उसका दर्द सामने वाले से ज्यादा है। लेकिन इसे समय दीजिए, हील होने दीजिए। दुख अपने आप में परिवार को करीब ले आता है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.