लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर कार X1 का लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार की कीमत 49.90 लाख रुपये रखी है।
दमदार है कार का पावरट्रेन
अगर इस नई कार के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो X1 LWB में 1.5-लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 156bhp की पावर जनरेट करता है। इस कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ने M Sport स्टाइलिंग पैकेज को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया है। इसके अलावा, पुरानी कार के मुकाबले इस नए मॉडल में बेहतर रियर सीटिंग और ट्यून किया हुआ सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जो लंबी दूरी के सफर को बेहद आरामदायक बनाता है।
कुछ ऐसी है कार की डिजाइन
डिजाइन के मामले में सबसे बड़ा बदलाव इसकी लंबाई में देखने को मिलता है। नया X1 LWB वैरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कुल 116mm ज्यादा लंबा है, जिसमें से 108mm की लंबाई अकेले इसके व्हीलबेस में बढ़ाई गई है। इसके एक्सटीरियर में वही शार्प हेडलैम्प्स, स्पोर्टी बंपर और एजी टेल-लाइट्स दी गई हैं। वहीं, कार में पुराने मॉडल की तरह 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। एक छोटा सा बदलाव इसकी खिड़कियों पर देखने को मिलता है, जहां अब ब्लैक-आउट फिनिश की जगह क्रोम सराउंड दिया गया है।
शानदार है कार का केबिन
कार के केबिन के अंदर नजर डालें तो बढ़ा हुआ व्हीलबेस सीधे तौर पर रियर पैसेंजर्स के लिए ज्यादा लेगरूम मुहैया कराता है। इसके अलावा, पीछे की सीटों को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिसमें अब ज्यादा कुशनिंग दी गई है। सीटों के बेस को भी 15mm लंबा किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर थाई सपोर्ट मिलता है। यही नहीं, सफर के दौरान और अधिक आराम के लिए पीछे बैठे यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से सीट के बैकरेस्ट को कुछ डिग्री तक रिक्लाइन भी कर सकते हैं।
क्या है कार की खासियत?
कुल मिलाकर बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस पॉपुलर लक्जरी कार को पहले से ज्यादा स्पेशियस और आरामदायक बनाकर पेश किया है। कम कीमत में ज्यादा स्पेस और लग्जरी फीचर्स मिलने की वजह से यह नया वैरिएंट भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आने वाला है। जो लोग अपने परिवार के लिए एक परफेक्ट और लग्जरी कार तलाश रहे थे, उनके लिए बीएमडब्ल्यू X1 LWB एक बेहतरीन और किफायती ऑप्शन साबित हो सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.