BMW ने अपनी iX3 को ऑफिशियली अनवील कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है। साथ ही इसकी रेंज 805 किलोमीटर तक की है।
एक्सटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट
नई BMW iX3 का एक्सटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट रखा गया है। इसमें वर्टिकल किडनी ग्रिल, नई LED लाइट सिग्नेचर, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए सिर्फ 0.24 का ड्रैग कोएफिशिएंट दिया गया है। एसयूवी की लंबाई 4,782 मिमी है। इसमें 520 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीट्स को फोल्ड करने पर 1,750 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा आगे की तरफ 58 लीटर का फ्रंक (Front Trunk) भी दिया गया है।
नए लुक वाला प्रीमियम केबिन
केबिन को भी पूरी तरह नया लुक दिया गया है। इसमें BMW का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, फुल-विड्थ विंडस्क्रीन प्रोजेक्शन डिस्प्ले, 17.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ऑप्शनल 3D हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही नया मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और क्लीन डैशबोर्ड लेआउट केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक बनाते हैं।
469bhp की पावर और 645Nm का टॉर्क
नई iX3 में कंपनी की 6th Generation eDrive टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। iX3 50 xDrive वेरिएंट में ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है, जो 469bhp की पावर और 645Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
21 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज
एसयूवी में 108.7kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो WLTP स्टैंडर्ड के अनुसार 805 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। चार्जिंग के लिए इसमें 400kW DC अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 372 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
एसयूवी में दी गई बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 21 मिनट लगते हैं। इसके अलावा इसमें Vehicle-to-Load (V2L), Vehicle-to-Home (V2H) और Vehicle-to-Grid (V2G) जैसी बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग फीचर्स भी दी गई हैं। BMW शुरुआत में iX3 50 xDrive को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। इसका प्रोडक्शन हंगरी के डेब्रेसेन (Debrecen) प्लांट में किया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
