Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में इन दिनों तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है. ऐसे ही एक जलभराव वाली सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको एक सौरभ भार्गव नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. सौरभ अक्सर अपनी बाइक राइड के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. इसी तरह वीडियो बनाते वक्त उन्होंने देखा कि एक महिला अपनी स्कूटी के साथ पानी में फंसी हुई है और परेशान नजर आ रही है. महिला को इस मुश्किल हालत में देखकर सौरभ ने बिना देर किए उसकी मदद कि, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में दिखा मदद का यह भावुक पल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सौरभ महिला के पास पहुंचकर उससे बात करते हैं, तभी महिला बताती है कि उसका पैर स्कूटी में कहीं फंस गया है, जिस वजह से वह हिल भी नहीं पा रही थी. यह सुनते ही सौरभ तुरंत अपनी बाइक से उतरे और महिला को शांत रहने के लिए कहा. उन्होंने ध्यान से उस चीज को हटाया जिसमें महिला का पैर फंसा हुआ था.
वीडियो में सौरभ यह भी पूछते सुनाई देते हैं कि कहीं महिला को चोट तो नहीं लगी और वह अब ठीक है न. स्कूटी को सड़क किनारे सुरक्षित जगह पर खड़ा करने के बाद ही सौरभ ने यह सुनिश्चित किया कि महिला पूरी तरह सुरक्षित है. वीडियो शेयर करते हुए सौरभ ने लोगों से अपील की कि जितना हो सके, दूसरों की मदद जरूर करनी चाहिए.
लोगों ने की सौरभ के व्यवहार की तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतीक्रियां देने लगे. वीडियो को अब तक 1 मिलियन लोगों ने देखा है, जिस पर अभी तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट आ चुके हैं. कई यूजर्स ने महिला की परेशानी और सौरभ के शांत स्वभाव पर गौर करते हुए उनकी तारीफ की. कई लोगों ने लिखा है कि खराब मौसम के बावजूद एक अजनबी की मदद के लिए अपना समय दिया.
कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि जिस तरह महिला की मुश्किल की घड़ी में तुरंत मदद मिली, वह देखकर अच्छा लगा. कुल मिलाकर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे पसंद करने के साथ-साथ जमकर शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.