पटना: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई यानी कि EOU ने बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। EOU के मुताबिक, सत्यापन के दौरान अजय कुमार सिंह के पास उनकी ज्ञात आय से 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये अधिक संपत्ति होने के प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिले हैं। यह रकम उनकी ज्ञात आय से करीब 90.04 फीसदी अधिक बताई गई है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज है। EOU ने इस मामले में पटना की विशेष न्यायालय निगरानी से तलाशी वारंट हासिल किया।
तीन ठिकानों पर हुई तलाशी
20 अगस्त 2026 को अजय कुमार सिंह से जुड़े तीन ठिकानों पर EOU की अलग-अलग टीमों ने एक साथ तलाशी ली। EOU की टीम ने जिन तीन जगहों पर तलाशी ली, उनमें शामिल हैं:
- पटना के खाजपुरा स्थित चंद्रतारा भवन, बीवी कॉलेज, आकाशवाणी रोड (थाना-राजीव नगर)
- बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, मिठापुर, पटना स्थित अजय कुमार सिंह का कार्यालय कक्ष
- ग्राम परोरा, पोस्ट-सहना, थाना-साहेबपुर कमाल, जिला-बेगूसराय स्थित अजय कुमार सिंह का पैतृक मकान
तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी, आभूषण, बैंक से जुड़े कागजात और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
बेगूसराय के पैतृक मकान से क्या मिला?
अजय कुमार सिंह के बेगूसराय स्थित पैतृक मकान से EOU ने 15 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब 9 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के आभूषणों की सूची तैयार की गई है। तलाशी में उनके पिता के नाम की 11 डीड, भारतीय स्टेट बैंक की एक पासबुक और आभूषण खरीदने से संबंधित 6 रसीदें भी मिली हैं। इन रसीदों में आभूषणों की कुल कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पैतृक आवास पर कई वाहन भी मिले हैं। इनमें 2 जेसीबी, 2 ट्रैक्टर, 1 बोलेरो और 1 बड़ा डीजी सेट शामिल है। इन वाहनों का मालिकाना हक किसके नाम है, इसकी जांच और सत्यापन किया जा रहा है।
पटना वाले ठिकाने से क्या बरामद हुआ?
पटना के चंद्रतारा भवन स्थित ठिकाने की तलाशी में 10 लाख 38 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा करीब 41 लाख 81 हजार 977 रुपये मूल्य के आभूषणों की इन्वेंट्री तैयार की गई है। EOU को नोएडा सेक्टर-142 में 1442 वर्गफीट के यूनिट नंबर IT836 वाले फ्लैट की बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक फ्लैट के लिए 60 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा पटना के अलंकार ज्वेलर्स से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण खरीदे जाने से संबंधित इनवॉइस भी बरामद हुई है।
8 बैंक खातों में करीब 18.50 लाख रुपये
तलाशी के दौरान अलग-अलग बैंकों के 8 बैंक खातों से संबंधित पासबुक और एटीएम कार्ड भी मिले हैं। इन खातों में जमा राशि करीब 18 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और दूसरी बीमा कंपनियों से जुड़ी कुल 5 बीमा पॉलिसियों के दस्तावेज मिले हैं। EOU को म्यूचुअल फंड में निवेश से जुड़े कागजात और महिंद्रा स्कॉर्पियो, स्कूटी समेत अन्य वाहनों से संबंधित जानकारी भी मिली है। पटना में अजय कुमार सिंह का G+2 मकान मिला है जिसकी साज-सज्जा पर भी काफी रकम खर्च की गई है। जांच के अगले चरण में इस मकान का मूल्यांकन कराया जाएगा, ताकि इसे बनाने की लागत पता की जा सके।
2005 में बने थे अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी
EOU के मुताबिक, अजय कुमार सिंह ने साल 2005 में बिहार शिक्षा सेवा में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी के पद पर योगदान दिया था। जांच एजेंसी का कहना है कि अब तक की तलाशी में जो संपत्तियां और अन्य परिसंपत्तियां सामने आई हैं, वे उनकी ज्ञात आय के स्रोत से काफी अधिक हैं। बरामद और जब्त किए गए दस्तावेजों की फिलहाल जांच की जा रही है। EOU ने यह भी कहा है कि दस्तावेजों की जांच और आगे की कार्रवाई के दौरान आय से अधिक संपत्ति की राशि बढ़ने की पूरी संभावना है।
शिक्षा विभाग को भी दी जा रही जानकारी
अजय कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज मामले और लोक सेवक के तौर पर उनके कर्तव्यों में कथित विचलन की जानकारी उनके पैतृक विभाग शिक्षा विभाग को भी दी जा रही है। EOU का कहना है कि तलाशी में मिले दस्तावेजों और संपत्तियों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। आगे की जांच में संपत्ति के स्रोत और उससे जुड़े लेन-देन की भी पड़ताल होगी।
ये भी पढ़ें: रिटायर्ड अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’! 9 किलो सोना, 13 Kg चांदी और अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.