BCECEB BSFC Recruitment 2026: बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन (BSFC) में 259 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र BCECEB की वेबसाइट से 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की डिटेल्स और योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5 अलग-अलग कैडर के 259 पदों को भरा जाएगा:
असिस्टेंट मैनेजर: 81 पद (MBA / PGDBM उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए)
असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर : 06 पद
अकाउंटेंट: 11 पद (B.Com और CA इंटर उत्तीर्ण छात्रों के लिए)
क्वालिटी कंट्रोलर: 38 पद (B.Sc कृषि या B.Tech डिग्री धारकों के लिए)
लोअर डिविजन क्लर्क (LDC): 123 पद (किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास युवाओं के लिए)
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को तिथियों का विशेष ध्यान रखना होगा:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 25 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार: 26 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित महिला, बीसी और ईबीसी वर्ग के लिए 40 वर्ष, तथा एससी और एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये देने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? आसान स्टेप्स
- सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Online Portal of Food & Civil Supplies Corporation Ltd.” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
5. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें तथा आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
योग्य और इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर अपनी तैयारी शुरू कर दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.