आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन भार्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होना जरुरी है।
भर्ती की संबंधित विवरण
इस भर्ती के जरिए कुल 259 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सहायक प्रबंधक के कुल 81 पद, सहायक लेखा पदाधिकारी के कुल 06 पद, लेखपाल के कुल 11 पद, गुणवत्ता नियंत्रक के कुल 38 पद और निम्नवर्गीय लिपिक के कुल 123 पद आरक्षित किए गए हैं।
जानें आयु-सीमा
विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर होगी। इसलिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है।
इस तरह से करें आवेदन
– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।
– इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Online Portal of Food & Civil Supplies Corporation Ltd पर क्लिक करें और अब आप Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद मांगी गई सभी जरुरी डिटेल को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
– फॉर्म भरने के बाद मांगी गई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
– आखिर में इसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.