कुनिका ने झारखंड के रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
कुनिका ने सरकार से की अपील
ANI से बात करते हुए, कुनिका सदानंद ने झारखंड सरकार से स्टूडेंट्स की चिंताओं को दूर करते हुए ट्रांसपेरेंट और जवाबदेह होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाना चाहिए और प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुननी चाहिए। कुनिका ने कहा, ‘मेरा संदेश सरकार के लिए है: कृपया ट्रांसपेरेंट, जवाबदेह बनें और इन बच्चों की बात सुनें। वे एक मौका मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है।’ हालांकि, कुनिका ने छात्रों से भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘मेरा छात्रों के लिए संदेश है कि वे 20 साल से चल रहे मुद्दे को रातों-रात हल नहीं कर सकते। उन्हें सरकार को समय देना चाहिए और उनसे लिखित में एक ठोस वादा लेना चाहिए। तभी यह हल होगा।’
छात्रों ने की जांच की भी मांग
कुनिका सदानंद का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारी विरोध जारी है। विरोध कर रहे छात्रों ने कथित अनियमितताओं की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से जांच की भी मांग की है।
मैं आपके दर्द को समझ सकती हूं
बता दें कि हाल ही में कुनिका ने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो झारखंड जाने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की और इस फोटो के ऊपर लिखा था, ‘झारखंड के स्टूडेंट्स, मैं आपके दर्द को समझ सकती हूं। मैं बहुत जल्द आपसे मिलूंगा।’ इस तस्वीर के कैप्शन में कुनिका ने लिखा था, ‘झारखंड के स्टूडेंट्स सिर्फ अपने हक की बात कर रहे हैं। उनकी आवाज को सुना जाना चाहिए। दबाया नहीं जाना चाहिए। मैं उनसे मिलने आ रही हूं। उनका दर्द सुनने। उनके साथ खड़े होने। उनकी आवाज को और बुलंद करने। जब युवा बोलते हैं, देश का भविष्य बोलता है।’ अपने वादे के अनुसार अब कुनिका झारखंड छात्रों का साथ देने पहुंच चुकी हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.