बिग बॉस 20 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, सलमान खान ने नए प्रोमो में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने फैंस को एक वरदान दिया है।
रिया अहीर का इस माॅडल के साथ होगा मुकाबला
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ‘सोच रहा हूं घरवालों के साथ-साथ ऑडियंस को भी एक वरदान दे दूं। तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला। रिया अहीर और लव गिल में से किसे बिग बॉस में जाने का वरदान मिलेगा, ये आप तय करेंगे।’
क्या है इस प्रोमो का मतलब?
मेकर्स ने शो की शुरुआत से पहले ही दोनों के बीच मुकाबला खड़ा कर दिया है। इसके लिए वोटिंग लाइन भी खोल दी गई है। यानी अब रिया अहीर और लव गिल की किस्मत का फैसला उनके फैंस के हाथ में है। जिस कंटेस्टेंट को दर्शकों का सबसे ज्यादा समर्थन मिलेगा, उसे बिग बॉस 20 के घर में एंट्री मिल सकती है।
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं। वह अपने रील्स, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इस वक्त वह मुंबई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के लिए मुंबई में भी स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट किया था। इस दौरान जब पुलिस की वैन स्टूडेंट्स को पकड़कर ले जा रही थी तब रिया अहीर ने पुलिस की वैन को रोक दिया था।
कौन हैं लव गिल?
वहीं, लव गिल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और मॉडलिंग से जुड़े हुए हैं। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फैशन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। अपनी फिटनेस, लुक्स और चार्मिंग पर्सनैलिटी की वजह से वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अब बिग बॉस 20 में एंट्री के लिए उनका मुकाबला रिया अहीर से है।
कब से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर से होगा। आप यह शो रात 9 बजे से जियोहॉटस्टार और 10.30 बजे से कलर्स टीवी पर देख सकेंगे।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.