Bigg Boss 20 Latest Updates: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड शुक्रवार 25 सितंबर को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिला. जहां काजी और रीति तिवारी की लड़ाई काफी चर्चा में थी वहीं, हाल के एपिसोड में काजी और यंग के बीच तकरार इस कदर छिड़ गई कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई. काजी ने शर्ट तक फाड़ दी.
इतना ही नहीं, हाई वोल्टेज ड्रामा यहीं नहीं रुका, रीति तिवारी ने एक बार फिर से पापा मनोज तिवारी और मां रानी के तलाक को लेकर बात की. उन्होंने खुलासा किया जब उनके माता-पिता अलग हुए तो वो 8 साल की थीं और मनोज उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन मिल नहीं पाई थी. चलिए बताते हैं आखिर शुक्रवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ.
आसिफ खान की कैप्टेन की दावेदारी खत्म
‘बिग बॉस 20’ में कैप्टेंसी का टास्क हुआ, जिसमें बिग बॉस ने घर वालों को टास्क दिया था कि वो जिस भी कंटेस्टेंट को घर का कैप्टेन नहीं बनाना चाहते हैं वो उसे रिजन बताकर रिजेक्ट कर दें. इस दौरान बिग बॉस ने ये भी कहा कि जिसको ज्यादा रिजेक्शन मिलेंगे वो कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा. ऐसे में आसिफ खान को ज्यादा घरवालों ने रिजेक्ट किया, जिसकी वजह से उनकी कैप्टेंसी की दावेदारी छिन जाती है.
यह भी पढ़ें: ‘इसकी मां पाखंडी है…’, मनोज तिवारी की Ex वाइफ और बेटी की एकम बावा ने खोली पोल
वहीं, कैप्टेंसी के अगले टास्क के लिए आम्रपाली दुबे, माही विज, कनिका मान और मैरी कॉम को चुना जाता है लेकिन गुल्लू को एक मौका कैप्टेन होने के नाते दिया जाता कि वो अपनी कैप्टेंसी को बचा सकें.
गुल्लू फिर से बने घर के कैप्टेन
कैप्टेंसी के अगले टास्क में माही-आम्रपाली दुबे, कनिका मान-अरिश्फा खान, यंग-काजी और तन्मय-अमन गांधी एक साथ सर्कल में खड़े किए जाते हैं, जिन्हें पासिंग बॉल को गोल में डालना होता है. इस दौरान खेल शुरू होता है और आसिफ खान इसके संचालक होते हैं. आखिरी में बिग बॉस मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे और गुल्लू में अपना कैप्टन चुनने के लिए कहते हैं तो इस दौरान सबसे ज्यादा वोट गुल्लू को मिलते हैं तो वो घर के नए कैप्टन फिर से बन जाते हैं.
#BiggBoss20 Promo
Task khatam hone se pehle patience khatam! Qazi vs Yung pic.twitter.com/mQvORfXicf— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 25, 2026
यंग और काजी के बीच मारपीट की नौबत
कैप्टेंसी के सर्कल वाले टास्क के दौरान एक और चीज देखने के लिए मिलती है कि इस दौरान काजी और यंग के बीच तीखी झड़प हो जाती है. क्योंकि काजी उनसे बॉल छीनते हैं और इस दौरान यंग के पैर में चोट लग जाती है, जिस पर वो भड़क जाते हैं. क्योंकि वो उन्हें बार-बार मना करते हैं लेकिन वो नहीं मानते हैं और ऊपर चढ़कर बॉल लेने की कोशिश करते हैं. मामला यहां तक गरमा जाता है कि दोनों लड़ने-मरने के लिए तैयार हो जाते हैं. काजी यंग पर भारी पड़ते नजर आते हैं. वो अपनी शर्ट भी गुस्से में फाड़ लेते हैं. यंग को पोक करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. बाद में काजी सॉरी भी बोलते हैं लेकिन वो नहीं मानते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की एंट्री, बेटी रीति तिवारी के गाली-गलौज से हैं परेशान?
मनोज तिवारी का तलाक यादकर रो पड़ीं रीति तिवारी
रीति तिवारी ने ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में पापा मनोज तिवारी और मां रानी के तलाक को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो जब भी पापा से मिलती थीं तो वो दोनों ही साथ में बैठकर रोते थे. क्योंकि वो साथ में नहीं हो पाए. उनकी मां को कस्टडी मिल गई थी.
रीति तिवारी बताती हैं, ‘8 साल की थी जब पापा घर से निकल गए. 9 साल की उम्र में पापा का तलाक हो गया. मेरी मां को मेरी कस्टडी मिली थी. जब हम मिलते थे तो रोते थे कि मेरे पापा के पास उनकी बेटी और मेरे पास मेरे पापा नहीं थे. हम रोते थे. हम कुछ कर नहीं सकते थे. हम जब मिलते थे जो मैं उनको बैठाकर इंग्लिश सिखाती थी. तो हमारा फ्रेंडली बॉन्ड बन गया. जब उनकी लाइफ में सुरभि आई तो मैं बहुत खुश थी लेकिन मेरी मां ने मुझे बहुत प्यार दिया.’
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.