Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वा सीजन शुरू होने जा रहा है। इसका प्रोमो आ गया है और इसकी ऑफिशियल डेट भी अनाउंस हो गई है।
सलमान खान का ‘करण अर्जुन’ वाला अंदाज
सामने आए प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान की एंट्री बेहद ही धमाकेदार होती है। सलमान अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘करण अर्जुन’ के लुक में घोड़े के साथ एंट्री लेते हैं और अपने अंदाज में कहते हैं, ‘जो करण अर्जुन में हुआ, वो दोबारा होगा… तथास्तु!’
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के बारे में क्या कहा?
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के बारे में कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नई डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में कुछ ऐसे ट्विस्ट आएंगे, जो इसे अब तक के सभी सीजन्स से बिल्कुल अलग बनाएंगे। पहला इशारा आपके सामने आ चुका है, बस आपको इसे दो बार ध्यान से देखने की जरूरत है। टीजर तो सिर्फ एक शुरुआत है, अभी बहुत कुछ होना बाकी है।’
कब और कहां आएगा ‘बिग बॉस 20’?
‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर से होगा। ये शो रात में 9 बजे जियोहॉटस्टार पर आएगा। वहीं कलर्स टीवी पर रात में 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा।
यहां देखिए ‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो
‘बिग बॉस 20’ के संभावित कंटेस्टेंट्स
इस बार शो में कई मशहूर सोशल मीडिया स्टार्स और टीवी चेहरों के आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ के लिए जन्नत जुबैर, ऊर्फी जावेद, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), अंजलि अरोड़ा, कुशल तंवर (गुल्लू), रुरु ठाकुर, सैंटी शर्मा और रिधिमा गुप्ता (रेधिमा) से संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी का भी नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुआ है।
साथ में शुरू होंगे 6 ‘बिग बॉस’
बता दें, इस बार ‘बिग बॉस’ सितंबर 2026 में भारत भर में एक साथ छह भाषाओं में लॉन्च होगा। सलमान खान हिंदी ‘बिग बॉस’ को, विजय सेतुपति तमिल वर्शन को, नागार्जुन तेलुगू वर्जन को, किच्चा सुदीपा कन्नड़ वर्जन को और मोहनलाल मलयालम वर्जन को होस्ट करेंगे। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली बांग्ला वर्जन के होस्ट के तौर पर अपना डेब्यू करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.