इस बार क्यों पड़ी 2 घरों की जरूरत?
तो सबसे पहली चीज जिसकी ऑलरेडी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है, वो यह है कि इस अपकमिंग सीजन में दर्शकों को एक नहीं बल्कि दो-दो घर देखने को मिलेंगे। लेकिन आखिर इन 2 हाउसेज की जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल ये 2 घर एलिमिनेशन प्रोसेस में अहम भूमिका निभाएंगे। खबरों की मानें तो तथास्तु या यूं कहें कि वरदान वाला कॉन्सेप्ट इन्हीं घरों की मदद से लागू किया जाएगा। लेकिन किस तरह? चलिए वह भी समझते हैं।
इस तरह काम करेगा तथास्तु/वरदान?
जानकारी के मुताबिक इस बार एलिमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट सीधे बाहर नहीं होंगे। यहीं से ट्विस्ट आएगा और तय होगा कि उन्हें दूसरे घर में जाना है या फिर एविक्ट होना है। वरदान पाने वाले कंटेस्टेंट दूसरे घर में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। हालांकि खबरें यह भी हैं कि एविक्ट हुए खिलाड़ियों को दूसरा मौका किसी चुनौती को पार किए बिना नहीं मिलेगा। एविक्टेड खिलाड़ियों को दिए जाने वाले ये चैलेंज ऑडियंस के लिए एक बढ़िया एंटरटेनमेंट मीडियम साबित हो सकते हैं। हो सकता है कि उन्हें लॉकअप की तरह अपनी जिंदगी का कोई खुलासा करना पड़े।
शो का हिस्सा बनेंगे कौन से सेलेब्रिटीज?
जहां तक इस सीजन में शो का हिस्सा बन सकने वाले खिलाड़ियों के नाम का सवाल है तो गीता बसरा, रजत बेदी, नीति टेलर, कुशल तंवर, अंजलि अरोड़ा, एलनाज नोरौजी और शौविक चक्रवर्ती जैसे नामों पर चर्चा गर्म है। इसके अलावा सनाया ईरानी, मौनी रॉय, मैरी कॉम, मोहित सहगल, जिया मानेक, माही विज, प्रणाली राठौड़, आशय मिश्रा, ऋषिता कोठारी, करण पटेल, शुभांगी अत्रे, रिधि डोगरा, डिनो जेम्स और शगुन शर्मा जैसे नामों पर भी दावे किए जा रहे हैं। खबर है कि 1 और 2 सितंबर को हाउस टूर मीडिया के लिए कराया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.