सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है. शो के 20वें सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है. बिग बॉस की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. मेकर्स ने जियो हॉटस्टार पर एक पोस्ट शेयर की है. इसके कैप्शन में लिखा- दो दशक बाद भी शो मोस्ट आइकॉनिक बना हुआ है.
बिग बॉस 20 में कौन-कौन लेगा हिस्सा?
‘बिग बॉस’ सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो में लड़ाई-झगड़ों से लेकर टास्क तक सभी खूब पसंद किए जाते हैं. ये शो पर्सनैलिटी दिखाने का शो है. इस शो के बाद कई लोगों को बहुत नेम-फेम मिला. इस बार शो में कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं.
सियासत के मुताबिक, इस बार शो में अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, Santy Sharma जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं.
बता दें कि शो में कौन से स्टार्स हिस्सा लेंगे इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
‘बिग बॉस’ के 6 एडिशन एक साथ होंगे लॉन्च
बता दें कि इस बार बिग बॉस और भी बड़ा होने वाला है. इस बार मेकर्स बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ ला रहे हैं. शो को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ लॉन्च किया जाएगा. शो सितंबर 2026 से शुरू होगा. इसे टीवी पर कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी
बता दें कि बिग बॉस के हिंदी एडिशन को सलमान खान, मलयालम एडिशन को मोहनलाल, बांग्ला एडिशन को सौरव गांगुली, कन्नड़ एडिशन को किच्चा सुदीप, तेलुगू एडिशन को नागार्जुन और तमिल एडिशन को विजय सेतुपति होस्ट करेंगे.
बिग बॉस के पिछले सीजन की बात करें तो शो 7 दिसंबर 2025 को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ. इस शो को गौरव खन्ना ने जीता था. वहीं फरहाना भट्ट शो में रनरअप बनी थी. उस सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था. अब फैंस 20वें सीजन के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.