Avinash Mishra Buys Home: रियलिटी शो बिग बॉस 18 फेम अविनाश मिश्रा का मुंबई में अपना खुद का घर खरीदने का सपना पूरा हो गया है। पिछले 10 सालों से मायानगरी में लगातार स्ट्रगल कर रहे एक्टर ने अपने इस नए आशियाने में पूरे विधि-विधान के साथ गृह-प्रवेश और सत्यनारायण भगवान की पूजा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। इस खास मौके पर अविनाश का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद रहा है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बयां किया दर्द
अविनाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूजा की 12 तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि मुंबई में अपना घर बनाने के इस सपने को पूरा करने में उन्हें 10 साल की कड़ी मेहनत, धैर्य और विश्वास का सामना करना पड़ा है। आज वे गर्व से कह सकते हैं कि उन्होंने यह कर दिखाया है।
संघर्ष के दिनों को एक्टर ने किया याद
अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अविनाश ने कहा कि जब वे नए-नए मुंबई आए थे, तो उनके मन में सर्वाइव करने को लेकर कई सवाल थे। लेकिन भगवान हर किसी की जिंदगी की स्क्रिप्ट परफेक्ट टाइमिंग के साथ लिखते हैं, इसलिए बस ईमानदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद को दिया और अपने भाई को परिवार की रीढ़ व भाभी को जीवन में खुशियां लाने के लिए धन्यवाद कहा है।
दोस्तों और फैंस से मिलीं बधाइयां
अविनाश की इस बड़ी उपलब्धि पर मनोरंजन जगत के दोस्तों और फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी है। शो में उनकी को- स्टार रहीं शिल्पा शिरोडकर ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें अविनाश पर गर्व है और यह उनके कई सपनों की बस शुरुआत है। काम की बात करें तो अविनाश मिश्रा बहुत जल्द खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन में नजर आने वाले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.