अनुराग डोभाल ने शेयर किया वीडियो | Image:
Social Media
इस वीडियो में यूट्यूबर अनुराग डोभाल काफी टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वो बार-बार रो पड़ते हैं। यूट्यूबर ने अपने परिवार पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं यह तक कह दिया कि मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे।
‘ब्रेन ट्यूमर का दर्द झेला और फिर…’
2 घंटे से भी ज्यादा लंबे इस व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बचपन से लेकर अपने अब तक के स्ट्रगल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह 14 साल की उम्र तक उन्होंने ब्रेन ट्यूमर का दर्द झेला। इस बीच भी वह पढ़ाई भी करते और अपना करियर बनाने के लिए मेहनत करते।
यूट्यूबर ने बताया कि कैसे उन्होंने हमेशा अपने आगे अपने माता-पिता की जरूरतों को ऊपर रखा। उन्होंने अपने पेरेंट्स पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। अनुराग ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है, वो झूठ है। असल में उनके माता-पिता सपोर्टिव दिखते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। उन्होंने बताया कि किस तरह माता-पिता उनके इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे।
वीडियो में अनुराग डोभाल ने बताया कि रितिका (अनुराग की पत्नी) उनकी फैन थीं। वो दो-तीन साल से उन्हें मैसेज कर रही थीं। एक दिन उन्होंने उसके मैसेज का जवाब दिया और फिर दोनों के बीच बातचीत के बाद डेटिंग शुरू की।
‘पेरेंट्स ने शादी में शामिल होने से कर दिया इनकार’
यूट्यूबर ने बताया कि जब इस रिश्ते के बारे में उन्होंने अपने माता-पिता को बताया, तो पहले वो इसके लिए तैयार नहीं थे। बाद में वो मान गए। सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा थे, लेकिन फिर शादी से ठीक 5 दिन पहले उन्होंने कह दिया कि हम तेरी शादी में नहीं आएंगे। अनुराग ने कहा कि मैंने पूरी शादी अकेले की। मेरी शादी में मेरे पापा-मम्मी नहीं खड़े रहे।
उन्होंने कहा कि मैं वो लड़का नहीं था जो हार मान जाए, लेकिन आज की तारीख में मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। मैं बहुत समय से ये सब झेल रहा हूं। 5 दिन हो गए हैं, मैंने कुछ खाया नहीं है और न ही सोया हूं।
अनुराग ने बताया कि उनके पेरेंट्स इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे और शादी के बाद पत्नी को घर लाने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘एक्सपोज’ करने की धमकी दी और उनकी सारी प्रॉपर्टी और पैसा भी अपने नाम करवा लिया।
रोते हुए यूट्यूबर ने कहा कि मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, भाई कलाम और श्रेया होंगे। इसके बाद मैं शायद गायब हो जाऊं। मैं बस अब शांति से सोना चाहता हूं। मेरे जाने के बाद श्रेया, मम्मी, पापा पता नहीं क्या-क्या झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था।
‘पत्नी भी छोड़कर चली गई, अब….’
उन्होंने आगे कहा कि रितिका तुम्हें बहुत सारे लोगों ने इन्फ्लुएंस किया और झूठ बोला, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया। तुम बाकी लोगों का विश्वास करके उनकी बातों में आ गईं। गलत फैसला लिया और मुझे छोड़कर चली गईं। मैं अपने बच्चे से प्यार करता हूं और वही मेरी एकमात्र उम्मीद है।
अनुराग ने कहा कि काश तुम विश्वास करती मेरा, काश तुम बाकी लोगों पर विश्वास नहीं करती, काश तुम मेरे साथ खड़ी रहती, तुम्हें बहुत से लोगों ने बहकाया जो किसी के लिए लॉयल नहीं थे। मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए एक स्टैंड लो और सच बोलना। मुझे तुमको गलत नहीं साबित करना था बस मेरे बाद एक स्टैंड लो और हमारे सम्मान के लिए लड़ो।
इस वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किए हैं। इसमें भाई कलम ने उनको एक्सपोज करने की धमकी देते नजर आए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.