बिग बॉस 13 में नजर आईं हिमांशी खुराना ने एक पॉडकास्ट में खुलकर अपनी रिलेशनशिप्स के बारे बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक घटना ने उन्होंने आध्यातमिक बना दिया और वो किन्नौर कैलाश की यात्रा पर गईं।
डेटिंग को लेकर क्या बोलीं हिमांशी खुराना?
हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा के साथ खास बातचीत में बताया कि कैसे बिग बॉस 13 के बाद वो डिप्रेशन में रहीं, उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें कहते थे कि वो पैसों के लिए लड़कों को डेट कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए हिमांशी खुराना ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी भी ऐसे लड़के को डेट नहीं किया जिसके पास उनसे ज्यादा पैसा हो।
आध्यातम से कैसे जुड़ीं हिमांशी खुराना?
पारस से बात करते हुए हिमांशी ने बताया कि कैसे वो आध्यातम से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि जब वो छोटी थीं तो उनके पिता काफी हिंसक थे, उनकी मां को मारते थे। उस वक्त हिमांशी रात में रोती थीं। उन्होंने कहा कि जब वो छठी या सातवीं क्लास में थीं, वो भगवान से कहती थीं कि उन्होंने सब उनके ऊपर छोड़ दिया है। 8वीं क्लास तक उन्हें सपने आते थे कि वो किसी के चरणों में हैं और वो बहुत ही डिवाइन एनर्जी है।
हिमांशी ने कहा कि 8वीं तक तो ऐसा हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें गुरु मंत्र भी मिला, वो माला जाप भी करती थीं, लेकिन उन्हें तब इसकी समझ नहीं थी। वो उन्हें अच्छा नहीं लगता था क्योंकि ये सब उनसे करवाया जाता था। उन्होंने कहा कि उन्हें तुलसी की माला पहनना, टीका लगाना, कपूर की खुशबू पसंद थी। इसके बाद वो इस फील्ड में आ गईं और दौड़ में लग गईं।
हिमांशी से अपने भगवान को छोड़ने के लिए कहा गया
हिमांशी ने इसी बतचीत के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि इस रिलेशनशिप में उन्हें फील हुआ कि वो अपने भगवान को धोखा दे रही हैं। हिमांशी की बात सुनकर पारस ने कहा- क्योंकि अब तो बात भी वही हो गई थी कि तू अपने भगवान को छोड़ दे।
हिमांशी ने धर्म परिवर्तन पर क्या कहा?
पारस की बात पर हिमांशी ने कहा- “एक बात हुई थी…मैं माफी मांगती हूं, मतलब मैं अपनी बात कर रही हूं, मुझे किसी से कोई लेना-देना नहीं है। किसी की बुराई नहीं कर रही हूं, बस अपना अनुभव बता रही हूं। सामने वाले की बात नहीं बताउंगी, लेकिन एक रात ऐसी घटना हुई जिसके बाद मुझे बोला गया कि ये चीज तुम नहीं कर सकती इसके बाद। मैं कसम खाती हूं मैंने ये बात बोली कि इससे पहले मुझे चारधाम, सारे मंदिर पूरे करने हैं क्योंकि मैं फिर कभी नहीं मिल पाऊंगी। जैसे मैं अलविदा कह रही हूं।”
हिमांशी ने कहा कि उनके दिमाग में आ गया कि वो अपने भगवान को बाय-बाय बोल रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके दिमाग में उल्टी चीजें आने लगीं। उन्होंने कहा, “मैं आपकी प्रार्थनाएं पढूंगी तो आपको कैसे पता मेरे अंदर से ऊं नम शिवाय नहीं निकलेगा? हम कोई भी धार्मिक जगह देखते हैं, हम माथा टेकते हैं ये हमारी याददाश्त में है। तो मैंने बोला कि जब मैं आपके भगवान के सामने भी माथा टेकूंगी तो अपने आप ही मेरे मुंह से वाहेगुरु निकलेगा। ये भी धोखा हुआ। मेरे मन में ये सवाल आया कि मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा?
हिमांशी ने इस घटना के बाद शुरू कीं यात्राएं
हिमांशी ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि जब वो अपने आप से सवाल पूछने लगीं तब उनके जीवन में मोड़ आया और उन्हें लगा कि उन्हें अपने आपको जानने की जरूरत है। हिमांशी ने कहा कि तब उन्होंने यात्राएं करनी शुरू कीं। एक्ट्रेस ने किन्नौर कैलाश की यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने वो यात्रा की थी तब उनके उस वक्त के पार्टनर ने भी उनकी तारीफ की थी क्योंकि वो सबसे कठिन और खतरनाक यात्रा है।
साल 2023 में हुआ था हिमांशी और आसिम का ब्रेकअप
हिमांशी ने इस पूरी बातचीत के दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन वाली बात को लेकर लोग आसिम रियाज का नाम जोड़ रहे हैं। आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। वहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। घर के बाहर आने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों का रिश्ता चार साल चला। इसके बाद साल 2023 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.