Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G की कीमत भारत में बढ़ गई है। दोनों फोन 5000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। Samsung के दोनों फोन में AI फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें बेहतर Object Eraser और Voice Transcription जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Samsung Galaxy A37 5G की नई कीमत
Samsung Galaxy A37 5G तीन वेरिएंट में आया था। अब इनकी कीमत इस तरह हो गई है:
– 8GB + 128GB: ₹41,999 से बढ़कर ₹43,999
– 8GB + 256GB: ₹47,999 से बढ़कर ₹50,499
– 12GB + 256GB: ₹52,999 से बढ़कर ₹57,999
यानी बेस मॉडल 2,000 रुपए महंगा हुआ है, जबकि टॉप मॉडल पर पूरे 5,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
Samsung Galaxy A37 5G को Samsung ने मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरे में OIS भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। Samsung ने इसमें AI आधारित Awesome Intelligence फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें बेहतर Object Eraser और Voice Transcription जैसे फीचर्स शामिल हैं। Galaxy A37 5G को 6 OS Upgrades और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy A57 5G की कीमत भी बढ़ी
Galaxy A57 5G की बात करें तो यह Galaxy A37 से ऊपर रखा गया मॉडल है। इसके दो वेरिएंट भारत में लॉन्च हुए थे।
– 8GB + 256GB: ₹56,999 से बढ़कर ₹59,999
– 12GB + 256GB: ₹62,499 से बढ़कर ₹67,499
इसमें भी टॉप वेरिएंट 5,000 रुपए महंगा हुआ है। यानी अब Galaxy A57 5G खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले काफी ज्यादा रकम खर्च करनी होगी।
Galaxy A57 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 50MP + 12MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरे में OIS सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट है। Galaxy A57 5G को 7 साल तक OS Upgrades मिलेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.