Bhooth Bangla First Review: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 17 अप्रैल है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर फिल्म ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू सामने आ चुका है जो काफी वायरल हो रहा है।
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी नजर आएंगे।
फिल्म ‘भूत बंगला’ के पहले रिव्यू आए सामने
साउथ के ट्रेड ऐनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म ‘भूत बंगला’ देखने के बाद एक्स हैंडल के जरिए इसे चार स्टार्स दिए हैं। साथ ही रिव्यू देते हुए लिखा- “यह फिल्म वधूसुर और उसके साये में जी रहे एक गांव और एक भूतिया बंगले पर आधारित एक परतदार अलौकिक कहानी है। हॉरर के नीचे एक दिलचस्प बैकस्टोरी छिपी है जो धीरे-धीरे खुलती है, जिससे कहानी में गहराई और भावनात्मक प्रभाव जुड़ जाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह भूत और जीवित पात्रों के बीच के असामान्य रिश्ते को दर्शाती है, हॉरर और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण पेश करती है कि दर्शक फिल्म से जुड़े रहते हैं।” उन्होंने इसे अक्षय के करियर के सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक बताया जो कॉमेडी से इंटेंस सीन्स में आसानी से घुस जाते हैं।
उन्होंने खासतौर पर परेश रावल और राजपाल यादव के परफॉर्मेंस को भी जमकर सराहा। उन्हें राजपाल की कॉमिक टाइमिंग काफी पसंद आई जिसकी वजह से फर्स्ट हाफ काफी रोमांचक रहा। उन्हें कुल मिलाके ‘भूत बंगला’ काफी एंटरटेनिंग लगी।
‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें फिल्म धड़ाधड़ टिकट बेच रही है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में 8757 टिकट बेचकर 15.82 लाख रुपये की कमाई कर ली है। मध्य प्रदेश में इसने सबसे अधिक 2.79 लाख रुपये की कमाई दर्ज की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.