फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी। फिर रिलीज के पहले दिन ‘भूत बंगला’ ने 12,386 शो से 12.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिर शनिवार को फिल्म ने अपने 11,513 शो से 19 करोड़ का विशुद्ध (Net) कलेक्शन किया। जिसके बाद रविवार को पहले दोनों दिन के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 23 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया। फिर अब फिल्म ने सोमवार को 6.75 करोड़ की कमाई की। इससे ‘भूत बंगला’ ने अब तक 64.75 करोड़ का विशुद्ध (Net) कारोबार किया है।
‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ का है। फिलहल फिल्म ने अपने बजट की आधी कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार से गुरुवार तक कितना कारोबार करती है, इसे देखकर ही फिल्म के हिट या फ्लॉप होने की जानकारी मिलेगी। ऐसे में फिल्म का एक गाना ही याद आता है ‘राम जी आके भला करेंगे’।
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.