मंगलवार 12वें दिन कितनी कमाई की
एकता कपूर की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे सोमवार को 3.65 करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया था जबकी फिल्म ने दूसरे मंगलवार 28 अप्रैल को 4.35 करोड़ का नेट कारोबार किया है। इस बढ़त के पीछे मुख्य कारण फिल्म के शो में इजाफा होना है। सोमवार को जहां देश भर में 8,755 शो चल रहे थे तो वहीं मंगलवार को फिल्म के 9117 शो चलाए गए।
अब तक कितनी कमाई हुई
भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने गुरुवार 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, और मंगलवार को 4.35 करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया। इससे अभी तक भूत बंगला फिल्म ने देश भर में कुल 121.40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म ने अपनी लागत निकाली
फिल्म ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ का है। फिल्म ने भारत में अब दूसरे मंगलवार के बाद कुल 121.40 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है। इससे फिल्म ने अपनी लागत पूरी निकाल ली है और अब मुनाफे की ओर आगे बढ़ गई है।
रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई की
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म रिलीज से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेच कर 100 करोड़ की मोटी कमाई कर चुकी थी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी 121 करोड़ पार कर चुकी है। इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ निर्माता अक्षय कुमार और एकता कपूर की झोली लगातार भरते जा रही है।
फिल्म में कलाकार
फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार साथ आकर सफल साबित हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.