‘भूत बंगला’ की पांचवें हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक लाखों में कमाई हो रही थी। लेकिन 37वें दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। पांचवें शनिवार को फिल्म के देश भर में 1,412 शो प्रदर्शित हुए थे। इससे ऐसी उम्मीद है कि आज रविवार को फिल्म शनिवार से भी ज्यादा का कलेक्शन करेगी।
‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़, शुक्रवार को 0.75 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 1.90 करोड़, सोमवार को 70 लाख, मंगलवार को 90 लाख, बुधवार को 80 लाख, गुरुवार को 70 लाख, शुक्रवार को 55 लाख और शनिवार को 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते के शनिवार तक देश भर में 173 करोड़ की कमाई कर ली है।
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है।
अक्षय कुमार की भूत बंगला के बाद रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ ने मात्र 6.84 की कुल कमाई की। संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल ने मात्र 2.82 करोड़ की कमाई की। रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने हालांकि अब तक कुल 90 करोड़ की कमाई की है, लेकिन फिल्म के हिन्दी वर्जन ने सिर्फ 24 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
इसके बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भी सिर्फ 33.12 करोड़ की कमाई की। और इस हफ्ते रिलीज हुई करण जोहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी पहले 2 दिन में सिर्फ 6.65 करोड़ की ही कमाई कर सकी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.