Bhooth Bangla Box Office Collection: एक ओरअक्षय कुमारकी अब अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर आ गया है जिसके बाद इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दूसरी ओर अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘भूत बांग्ला’ को रिलीज हुए अब एक महीने से भी ज्यादा हो गया है लेकिन फिल्म की कमाई थम नहीं रही है। इस दौरान कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन किसी को सफलता हासिल नहीं हुई।
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल करने में असफल हुई है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पूरे हफ्ते भर में सिर्फ 29 करोड़ की कमाई की है। फिल्म भूत बंगला का 35वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है जिसे हम आपको बताने जा रहे हैं।
35वें दिन ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
‘भूत बंगला’ ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि पांचवें हफ्ते के गुरुवार में फिल्म की कमाई करोड़ों से अब लाखों के बीच पहुंच चुकी है। लेकिन फिल्म की कुल कमाई ट्रेड पंडितों की उम्मीदों से भी आगे निकल गई है। बता दे कि ट्रेड पंडितों ने कहा था कि ‘भूत बंगला’ फिल्म करीब 160 या 170 करोड़ तक सिमट जाएगी। बड़ी बात यह भी है गुरुवार को भी देशभर में फिल्म के 2,219 शो प्रदर्शित हुए थे।
‘भूत बंगला’ की अब तक कितनी कमाई हुई
भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई एक दिन पहले से शुरू हो गई थी। 16 अप्रैल की शाम को देश के कई हिस्सों में फिल्म के पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिर शनिवार को 19 करोड़, रविवार को 23 करोड़, सोमवार को 6.75 करोड़, मंगलवार को 8 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ करते हुए एक हफ्ते में 84.40 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.75 करोड़, शनिवार को 10.75 करोड़, रविवार को 12.50 करोड़, सोमवार को 3.65 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, बुधवार को 3.40 करोड़ और गुरुवार को फिर 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ का कारोबार किया।
फिर तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़, रविवार को 5.50 करोड़, सोमवार को 1.75 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.75 करोड़, गुरुवार को 1.75 करोड़, शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को 3 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़, गुरुवार को 1.25 करोड़, शुक्रवार को 0.75 लाख, शनिवार को 1.40 करोड़, रविवार को 1.90 करोड़, सोमवार को 70 लाख, मंगलवार को 90 लाख, बुधवार को 80 लाख और गुरुवार को 70 लाख का नेट कलेक्शन किया।
इससे फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते के गुरुवार तक देश भर में 171.45 करोड़ की कमाई कर ली है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक अब एक हिट फिल्म बन गई है।
बता दें कि फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारें हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण अक्षय कुमार के साथ एकता कपूर ने किया है।