Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 9 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म से दमदार कमाई की उम्मीद की जा रही है। ऑडियंस से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते फिल्म लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही दसवें दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने पहले 9 दिनों में कुल 100.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब 10वें दिन के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म 13 से 15 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार तेज बनी हुई है और ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर आज के कलेक्शन पर टिकी हुई है। इसके साथ ही फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है।
बजट पार कर सकती है दसवें दिन की फिल्म की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है। फिल्म पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में इसके बजट को पार करने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता की संभावना लगातार मजबूत होती दिख रही है।
फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद आठवें दिन 5.75 करोड़ और नौवें दिन 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और पहले वीकेंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
फिल्म की दूसरी फिल्मों से हो रही कड़ी टक्कर
दूसरे हफ्ते में ‘भूत बंगला’ की टक्कर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ से हो रही है। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है और कमाई के मामले में आगे बनी हुई है।
‘भूत बंगला’ एक हॉरर फैंटेसी ड्रामा है, जिसकी कहानी एक रहस्यमयी बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तबू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ हेरा फेरी, गरम मसाला और भूल भुलैया जैसी सफल फिल्में दी हैं। फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा राजस्थान में किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.