Bhooth Bangla Box Office Day 1: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं देखी गई है। रिलीज से पहले पेड प्रिव्यू के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की गई थी, फिर भी ओपनिंग डे पर कलेक्शन कमजोर नजर आया है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 16.14 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन 13.62 करोड़ दर्ज किया गया। ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म से 11 से 14 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद जताई थी, लेकिन आंकड़े इससे कम रहे। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पेड प्रिव्यू से लगभग 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि यह आंकड़ा ठीक-ठाक माना जा रहा था, लेकिन इसे ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई में तब्दील नहीं किया जा सका।
14 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन
इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद साथ लौटी है। इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।
फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।
गाने के लिरिक्स पर हुआ था विवाद
फिल्म रिलीज से पहले एक गाने को लेकर विवाद भी सामने आया था। आरोप था कि इसके लिरिक्स सत्यजीत राय की फिल्म गुपी गाइन बाघा बाइन के गाने से मिलते-जुलते हैं। इस पर प्रियदर्शन ने सफाई देते हुए कहा कि लिरिक्स ओरिजिनल हैं और उनका किसी भी तरह से कॉपी करने का इरादा नहीं था।
फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धुरंधर 2 के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया। मेकर्स का मानना था कि दोनों फिल्मों को अलग-अलग समय मिलने से बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.