Pawan Singh Wife: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का रिश्ता पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजर रहा है। लगभग 5 सालों से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है, लेकिन इस बीच ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
लाल जोड़े में ज्योति का ‘सिंदूर’ वाला अंदाज
हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में ज्योति ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी और मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। गले में सफेद मोतियों का हार और खुले बाल उनके लुक में चार चाँद लगा रहे हैं। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वह थी उनकी मांग में सजा पवन सिंह के नाम का लाल सिंदूर।
तलाक की कानूनी जंग के बीच ज्योति का इस तरह सुहागन के अवतार में दिखना कई सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में अपनी टूटी हुई भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए लिखा:
तलाक की कानूनी जंग के बीच ज्योति का इस तरह सुहागन के अवतार में दिखना कई सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में अपनी टूटी हुई भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए लिखा:
‘मैं तबाह हूं तेरे इश्क में और तुझे दूसरों का ख्याल है। कुछ मेरे मसले पे भी गौर दें, मेरी तो जिंदगी का सवाल है।’ ज्योति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में दिल और फायर वाले इमोजी की बाढ़ आ गई।
बॉक्स ऑफिस पर ‘पावर स्टार’ का जलवा
पवन सिंह का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वे लगातार एक के बाद एक हिट प्रोजेक्ट्स दे रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह ने साउथ की फिल्म ‘डकैत’ के लिए गाना गाया है। इस फिल्म में आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। यह गाना देशभर में काफी सुना जा रहा है। उनका नया भोजपुरी गाना ‘सड़िया ए जान’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस को पवन का पुराना अंदाज इस गाने में खूब पसंद आ रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.