Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री का अपना एक रियलिटी शो शुरू हुआ है. शो में तेजप्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के सारे आर्टिस्ट नजर आ रहे हैं. शो के बुधवार के एपिसोड में पवन सिंह भी आए. वहीं शो के नए एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है. इस एपिसोड में पवन सिंह की तबीयत को लेकर सस्पेंस देखने को मिला.
तेजप्रताप से हुई प्रोमो की शुरुआत
प्रोमो में दिखाया गया कि तेजप्रताप यादव योगा करते हैं. योगा ट्रेनर उनसे पूछती हैं कि क्या ये हो पाएगा आपसे तो तेजप्रताप यादव कहते हैं कि ये तो मैं कर ही ले रहा हूं लेकिन मोदी जी नहीं कर पाएंगे. इसके बाद तेजप्रताप शवासन में लेट जाते हैं.
पवन सिंह को क्या हुआ?
इसके बाद पवन सिंह का सीन आता है. पवन सिंह सोफे पर बैठे होते हैं और कहते हैं कि रिपोर्ट सही आएगी न. वो बहुत टेंशन में होते हैं. फिर पवन सिंह पूछते हैं डॉक्टर ने क्या कहा बताओ. तो वहां खड़े लोग कहते हैं कि डॉक्टर ने कहा कि वो आपको फोन करेंगे. फिर पवन सिंह पूछते हैं किडनी ठीक है न. इसके बाद गुस्से में पवन सिंह रिपोर्ट पटक देते हैं. इस प्रोमो के बाद पवन सिंह के फैंस उनकी सेहत को लेकर टेंशन में आ गए हैं.
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
काजल ने पवन सिंह पर लगाए आरोप
इसके बाद काजल रेस्टोरेंट में किसी से बात कर रही होती हैं वो कहती हैं, ‘पवन जी का तुमको पता है वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था, वो जबरदस्ती करवाया उसके बाद मैंने मना किया तो वो सेट छोड़कर चले गए. मैंने सबकी रिस्पेक्ट की लेकिन कोई रिस्पेक्ट के लायक नहीं. ये वो स्टार हैं जो दूसरों को अपने फायदे के लिए यूज करना चाहते हैं. उन सब लोगों को 10 जगह मुंह मारना है.’
बता दें कि शो बुधवार के एपिसोड में जमकर हंगामा हुआ. काजल राघवानी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) पर कई आरोप लगाती हैं. काजल कहती हैं कि आम्रपाली की वजह से निरहुआ उनके साथ काम नहीं करते हैं. उन्हें एक फिल्म से मुहूर्त के बाद निकलवा दिया गया था. निरहुआ उस फिल्म में आम्रपाली को चाहते थे.
इसके बाद आम्रपाली काजल को कान की कच्ची कहती हैं. वहीं निरहुआ कहते हैं कि आपको गलतफहमी है. आपको पूरी बात नहीं पता है. निरहुआ कहते हैं कि उस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने हमसे बिना पूछे आपकी डेट ले ली थी. हमारे पास उस वक्त डेट नहीं थी. इसीलिए हमने फिल्म करने से मना कर दिया था. शो के बुधवार के एपिसोड में काफी कुछ खुलासे हुए. वहीं अक्षरा सिंह भी शो में दिखीं.
ये भी पढ़ें- ‘ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है’, ‘रामायण’ में रावण के रोल को लेकर बोले यश
वहीं पवन सिंह की बात करें तो वो अब भोजपुरी के सुपरस्टार तो हैं ही. वहीं अब वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज से फैंस पर जादू चला रहे हैं. पवन सिंह ने फिल्म ‘स्त्री 2’ में गाना ‘तू आई नहीं’ गाया था. ये गाना चार्टबस्टर में टॉप पर था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.