- कॉपी लिंक
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सीनियर साइंटिस्ट डॉ. यू.पी. राजीव को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) का नया डायरेक्टर बनाया है। वह फिलहाल VSSC में एसोसिएट डायरेक्टर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) हैं। अब वह भारत की लॉन्च व्हीकल तकनीक विकसित करने वाले इस प्रमुख सेंटर की कमान संभालेंगे।
ISRO के मुताबिक, डॉ. राजीव को रॉकेट कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम में कई दशकों का अनुभव है। उन्होंने ISRO के कई प्रमुख लॉन्च व्हीकल मिशनों के डिजाइन और सिमुलेशन में अहम भूमिका निभाई है।
डॉ. यू.पी. राजीव केरल के कोल्लम जिले के पथानापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद NIT कालीकट से इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल सिस्टम्स में पोस्टग्रेजुएशन और IISc बेंगलुरु से पीएचडी की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
