- Hindi News
- National
- Bhaskar Updates Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi
- कॉपी लिंक
MBBS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 8 सितंबर से होगी।
काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इसमें शामिल होने की आखिरी तारीख 22 अगस्त है। दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा, जबकि तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और इसमें शामिल होने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय की गई है।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
कावेरी के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची DMK, कर्नाटक को निर्देश देने की मांग

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि वह तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़े। यह मांग सुप्रीम कोर्ट के 16 फरवरी, 2018 के फैसले और कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) व कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेशों के अनुसार की गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
