Bharti Singh Son: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया ने आखिरकार अपने बेटे यशवीर (काजू) का चेहरा दिखा दिया है। भारती ने पिछले साल दिसंबर में अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया था। जैसे ही, उन्होंने काजू का चेहरा सबको दिखाया, उसकी मासूमियत भरी झलक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
भारती सिंह यूट्यूब पर लगातार अपने व्लॉग शेयर करती रहती हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए आखिरकार यशवीर का चेहरा दिखा दिया है और साथ ही फैंस से गेस करने के लिए कहा है कि काजू की शक्ल माता-पिता में से किससे मिलती है।
भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया के बेटे काजू का चेहरा रिवील
भारती और हर्ष ने गुरुवार को एक स्पेशल व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने नन्हे यशवीर को दुनिया से मिलवाया। उन्होंने बेबी को लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनाए थे। पहले तो कॉमेडियन ने गुलाब के फूलों से नन्हे यशवीर का चेहरा छिपाया, फिर धीरे-धीरे उन्हें हटाकर उसे पालने में शांति से सोते हुए दिखाया। अब इस प्यारे मूमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत किया है। काजू की झलक भी तेजी से वायरल हो रही है।
जब भारती ने यशवीर का चेहरा कैमरा में दिखाया तो हर्ष ने व्लॉग में कहा- “कितना प्यारा है ना यार, बिल्कुल भारती जैसा है।” तब भारती ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, हर्ष जैसा है। गोला भी पहले मेरे जैसा था, फिर बाद में हर्ष जैसा हो गया। अब हमें उसके चेहरे पर कोई इमोजी लगाने की जरूरत नहीं है।”
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी कर ली। उन्होंने 2022 में अपने पहले बच्चे लक्ष उर्फ गोला का दुनिया में स्वागत किया। फिर कपल के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी जब दिसंबर 2025 में उनके दूसरे बेटे काजू उर्फ यशवीर का जन्म हुआ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.