बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक कंपनी BGSSL ने 2,049 विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
इंटरव्यू की संभावित तिथि: जल्द घोषित होगी
पद अनुसार प्रमुख रिक्तियां
फील्ड कलेक्शन ऑफिसर (DRA सर्टिफाइड): 400 पद (ऑल इंडिया)
डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट-टाइम): 400 पद (ऑल इंडिया)
आधार ऑपरेटर (NSEIT सर्टिफाइड): 400 पद (ऑल इंडिया)
सेल्स ऑफिसर / एएसएम / आरएसएम: 350 पद (ऑल इंडिया)
अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग): 150 पद (गिफ्ट सिटी, गांधीनगर)
टेली-कलेक्शन एजेंट: 100 पद (वडोदरा / बेंगलोर / गांधीनगर)
इसके अलावा एग्जीक्यूटिव, एमआईएस एनालिस्ट और आईटी सपोर्ट के भी कई पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और विशेष छूट
विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग तय की गई है। सामान्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आधार ऑपरेटर पदों के लिए NSEIT प्रमाणपत्र और कलेक्शन पदों के लिए DRA प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
विशेष प्राथमिकता: इस भर्ती में अग्निवीरों और करियर ब्रेक के बाद दोबारा काम पर लौटने वाली महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के स्थान पर सीधे योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
ऑनलाइन आवेदन / रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग
पर्सनल इंटरव्यू / असेस्मेंट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन कैसे करें?
- बड़ौदा ग्लोबल शेयरर्ड सर्विसेज लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bgss.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Current Opportunities’ लिंक पर क्लिक करें।
3. संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन का चयन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. फॉर्म में अपनी बेसिक, शैक्षणिक व कार्य अनुभव की जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
5. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।
6. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.