BGMI Lite के लिए ऐसे करें Pre-Register
Step 1: Android फोन में Google Play Store खोलें।
Step 2: Search में BGMI Lite लिखें।
Step 3: Official BGMI Lite Listing को खोलें।
Step 4: Pre-register बटन पर टैप करें।
Step 5: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद गेम लॉन्च होने का इंतजार करें।
यहां ध्यान रखें कि किसी अनजान वेबसाइट या थर्ड-पार्टी APK से BGMI Lite डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। Official Listing उपलब्ध होने पर Google Play Store से ही रजिस्ट्रेशन करना बेहतर है।
पुराने और कम पावर वाले फोन के लिए क्यों खास है BGMI Lite?
BGMI Lite को लाने के पीछे सबसे बड़ा मकसद गेम को ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंचाना है। Standard BGMI को चलाने के लिए फोन में पर्याप्त Storage और Hardware Performance की जरूरत होती है। वहीं Lite Version को ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है जिनके पास कम क्षमता वाला या पुराना फोन है। यानी अगर आपके फोन में बहुत ज्यादा स्टोरेज खाली नहीं है या आपका स्मार्टफोन ज्यादा पावरफुल नहीं है, तो BGMI Lite आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
Download Size भी हो सकता है कम
BGMI Lite के बारे में सामने आई सबसे अहम जानकारियों में इसका डाउनलोड साइज भी शामिल है। उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका शुरुआती डाउनलोड साइज Size करीब 1GB हो सकता है। इससे कम स्टोरेज वाले फोन में गेम को इंस्टाल करना आसान हो सकता है। हालांकि KRAFTON ने BGMI Lite के फाइनल डाउनलोड साइज की पूरी जानकारी नहीं दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.