Best Places To Visit In Uttarakhand In Monsoon: दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों के लिए गर्मी से बचने का एक बेहतरीन विकल्प उत्तराखंड है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. किसी को यहां के शानदार पहाड़ियों वाले हिल स्टेशन पसंद हैं, तो कोई यहां मंदिरों में घूमने आता है. चारधाम करने यहां बड़ी संख्या में लोग देश भर के कोने-कोने से आते हैं. लेकिन बरसात में यहां सैलानियों की आवाजाही कम हो जाती है. इसके पीछे जो कारण है, वह पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश है. हालांकि, हर हिस्से में ऐसा नहीं होता है. कुछ जगहें ऐसी हैं, जो बरसात के मौसम में जन्नत बन जाती हैं. चलिए आपको उत्तराखंड की ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जिनको देखने का मजा सिर्फ मानसून के मौसम में ही आता है.
मालदेवता
उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है मालदेवता. राजधानी से महज चंद मिनट की दूरी पर स्थित यह खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन सुरक्षित भी है और यहां का नजारा भी शानदार दिखता है. नदी के किनारे बसे छोटे-छोटे गांव और उन गांवों के बीचों-बीच बने रिसॉर्ट, होटल और कैंप आपको ऐसा अहसास कराते हैं कि आप यहां जन्नत की सैर करने आए हैं. यहां कल-कल करती बहती नदियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली के बीच ठंडा मौसम आपको अलग ही अहसास कराएगा. आप यहां पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग और बाकी एक्टिविटी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: कम पैसे में घूमें अपना देश, IRCTC लाया है शानदार पैकेज, रहना-खाना बिल्कुल फ्री
कुमाऊं का गूलरभोज बैराज
अगर आप कुमाऊं रीजन में जाते हैं, तो फिर आपके पास गूलरभोज बैराज का शानदार विकल्प है. यह एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है. आप यहां बारिश खत्म होने के बाद कई जगहों के शानदार नजारे देख सकते हैं. आप इस रीजन की कई दूसरी जगहों पर भी जा सकते हैं, जहां कई मंदिर और उत्तराखंड की पहाड़ी लाइफ का शानदार नजारा देखने को मिलेगा.
हरिद्वार-ऋषिकेश के आसपास के इलाके
उत्तराखंड में जहां बारिश में पहाड़ों पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, वहीं निचले इलाकों में उतनी दिक्कत नहीं होती है. आप कौडियाला प्वाइंट जा सकते हैं. यह बद्रीनाथ रोड पर ऋषिकेश से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय कैंपिंग और राफ्टिंग स्थल है. यहां आपको बेहतरीन कीमतों पर राफ्टिंग और कैंपिंग पैकेज मिल सकते हैं. हालांकि, ये मानसून के सीजन में बंद हो जाती हैं, लेकिन इसके आसपास के इलाके, जैसे राजाजी नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र, हरे-भरे और बेहद खूबसूरत हो जाते हैं.
फूलों की घाटी
पहाड़ों से घिरी, कल-कल बहती धाराओं से सजी, फूलों से लदी और एक सुव्यवस्थित मार्ग वाली फूलों की घाटी भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रेकिंग स्थलों में से एक है. मानसून के दौरान तो यह और भी लोकप्रिय हो जाती है, क्योंकि बारिश के मौसम में फूल सबसे अधिक जीवंत दिखाई देते हैं.
नाग टिब्बा ट्रैक
गढ़वाल हिमालय में मिलने वाले सबसे कम समय में पूरे होने वाले शानदार ट्रैकिंग मार्गों में से एक नाग टिब्बा ट्रैक मानसून के दौरान बेहद आकर्षक होता है. रास्ता बेहद खूबसूरत हो जाता है और आसपास की हरियाली जीवंत हो उठती है.
कितना होगा खर्च?
अब आते हैं इस बात पर कि अगर आप यहां घूमने जाते हैं, तो इसके लिए कितना खर्च होगा. बरसात के मौसम में होटलों के दाम घटते-बढ़ते रहते हैं. आप ऑनलाइन या वहां जाकर इसका पता कर सकते हैं. अगर आप 1-2 दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो 5 से 6 हजार में काम हो सकता है. हालांकि, यह कम या ज्यादा भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- IRCTC का धमाकेदार पैकेज, रहना-खाना फ्री, एक साथ करें अयोध्या, काशी, पुरी और मां काली के दर्शन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.