अक्टूबर में लंबी छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। अक्टूबर में कई लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं, जिसमें आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। मौसम के हिसाब से भी अक्टूबर का महीना अच्छा होता है। हवा में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है और गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती है। इस बार 2 अक्टूबर और दशहरा की छुट्टी पड़ रही है। 2 अक्टूबर को लॉन्ग वीकेंड भी पड़ रहा है। ऐसे में आप इन खूबसूरत जगहों को 3 से 5 दिन में आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अक्टूबर में घूमने की जगह, 3-5 की ट्रिप का बना लें प्लान
पचमढ़ी (मध्य प्रदेश)
अक्टूबर में घूमने के लिए मध्य प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी काफी अच्छा विकल्प है। भीड़ से दूर अगर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। बारिश के बाद यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी। पचमढ़ी में कई झरने, गुफाएं, मंदिरों और हरी-भरी वादियां हैं। आप यहां से धुआंधार भेड़ाघाट जा सकते हैं। इसके अलावा बी फॉल्स, धूपगढ़, जटाशंकर गुफा, रजत प्रपात और अप्सरा विहार घूम सकते हैं।
नैनीताल (उत्तराखंड)
बारिश के दिनों में लोग पहाड़ों पर जाने से बचते हैं, लेकिन अक्टूबर में बारिश कम हो जाती है। आप नैनीताल का रुख कर सकते हैं। इस वक्त नैनीताल की फिजाओं में ठंडक आने लगती है। नैनीताल में झील के किनारे बैठकर आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अक्टूबर का महीना नैनीताल घूमने के लिए बेस्ट होता है। आप दिल्ली एनसीआर से यहां 3 दिन में भी घूमकर आ सकते हैं।
जैसलमेर (राजस्थान)
राजस्थान के इतिहास को जानना है तो आप जैसलमेर जा सकते हैं। लॉन्ग वीकेंड के लिए ये अच्छी जगह है। जैसलमेर में कई खूबसूरत किले, रेगिस्तान और राजस्थान की संस्कृति देखने को मिलेगी। आप यहां ऊंट की सवारी, लोक संगीत और राजस्थानी खाने को इंजॉय कर सकते हैं। अक्टूबर में यहां आपको बहुत ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।
आगरा (उत्तर प्रदेश)
अगर अभी तक आपने प्यार की निशानी ताज महल का दीदार नहीं किया है तो अक्टूबर के लॉन्ग वीकेंड में आगरा घूमकर आ सकते हैं। दिल्ली एनसीआर से 1-2 दिन में इसे कवर किया जा सकता है। आगरा में ताज महल के अलावा, लाल किला और फतेहपुर सीकरी भी जा सकता हैं। इतिहास और वास्तुकला में रुचि रखने वालों को एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।
अमृतसर (पंजाब)
अभी तक आप अमृतसर नहीं गए हैं तो अक्टूबर की लंबी छुट्टियों में प्लान कर सकते हैं। अमृतसर में सिखों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर है। अमृतसर घूमने के लिए भी खूबसूरत शहर है। गोल्डन टेंपल के अलावा आप यहां जालियांवाला बाग और वाघा बार्डर भी जा सकते हैं। इस मौसम में यहां ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.