2026 में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में Google, Samsung, OnePlus, Motorola और Nothing जैसे ब्रैंड कई दमदार विकल्प पेश कर रहे हैं। बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के आधार पर जानें कौन सा फोन आपके लिए सबसे बेहतर है।
Google Pixel 10a
लिस्ट में पहला नाम Google Pixel 10a का है। फोन में 6.3 इंच का 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है और यह Google के Tensor G4 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 8GB RAM और 5,100mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा सेटअप में 48MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Google सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है।
अगर कोई ऐसा फोन चाहता है जिसे खरीदने के बाद लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके, तो Pixel 10a एक मजबूत विकल्प है।
Nothing Phone (4a) Pro
दूसरे नंबर पर Nothing Phone (4a) Pro है। इसका डिजाइन इसे बाकी मिड-रेंज फोन से अलग बनाता है। फोन में प्लास्टिक की जगह एल्युमिनियम यूनिबॉडी फ्रेम दिया गया है। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।
Nothing का Glyph Matrix डिजाइन भी फोन के पिछले हिस्से पर मौजूद है, जिसमें 137 individually addressable LEDs दिए गए हैं। हालांकि कैमरा और बैटरी के मामले में यह Pixel 10a जितना मजबूत नहीं है, लेकिन अलग डिजाइन चाहने वाले यूजर्स के लिए यह काफी अट्रैक्टिव विकल्प है।
Samsung Galaxy A57 5G
Samsung Galaxy A57 5G को तीसरे स्थान पर रखा गया है। Galaxy A सीरीज पहले से ही मिड-रेंज सेगमेंट में लोकप्रिय रही है और A57 इसी सिलसिले को आगे बढ़ाता है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED Plus डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। Samsung छह साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कर रहा है।
हालांकि गेमिंग और रॉ परफॉर्मेंस के मामले में यह सूची के कुछ अन्य फोन से पीछे रह सकता है, लेकिन Samsung के इकोसिस्टम और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से यह एक भरोसेमंद विकल्प है।
Motorola Edge 70 Fusion
चौथे नंबर पर Motorola Edge 70 Fusion है। यह फोन खास तौर पर बड़े और बेहतर डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स को आकर्षित कर सकता है। इसमें 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक बताई गई है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है और डिजाइन भी पतला और हल्का है।
OnePlus Nord 6
लिस्ट में पांचवें स्थान पर OnePlus Nord 6 है। OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और यह 12GB तक RAM के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 9000mAh की बड़ी बैटरी है। इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यानी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह काफी दमदार पैकेज है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.