Flipkart SASA LELE Sale 2026 में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों में कटौती की गई है। Apple के इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 15000 रुपए तक की छूट और बैंक डिस्काउंट मिल रहे हैं।
iPhone 17 Series पर Flipkart Sale में बड़ा प्राइस कट
Flipkart की SASA LELE सेल में iPhone 17 अब करीब 71,990 रुपए में मिल रहा है। वहीं अगर आप प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपए रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max लगभग 1,24,900 रुपए में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर खुद इन डील्स का खुलासा किया है।
ये दोनों मॉडल खास तौर पर उन लोगों के लिए आकर्षक हैं जो एडवांस कैमरा, हाई-एंड परफॉर्मेंस और Apple की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं। इसके अलावा बजट यूजर्स के लिए iPhone 17e भी इस सेल में शामिल है, जिसकी कीमत करीब ₹60,900 है, यानी कम खर्च में नया iPhone एक्सपीरियंस लेने का अच्छा मौका मिल रहा है।
iPhone 17 Series के खास फीचर्स
iPhone 17 सीरीज में लेटेस्ट A19 / A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है, जिससे फोन पहले से ज्यादा तेज और बैटरी एफिशिएंट बनता है। कैमरा सेक्शन इस सीरीज का सबसे बड़ा हाईलाइट है। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो तीनों लेंस शामिल हैं। यह फोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इस सीरीज में 6.1 इंच से 6.9 इंच तक के Super Retina XDR OLED पैनल मिलते हैं। Pro मॉडल्स में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद लगती है। साथ ही Always-On Display और Dynamic Island जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो iPhone 17 सीरीज में Face ID, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, बेहतर कूलिंग सिस्टम और लेटेस्ट iOS दिया गया है।
पुराने आईफोन्स पर भी दमदार छूट
फ्लिपकार्ट की सेल में आईफोन 16 की कीमत 69,900 रुपये से घटकर 58,900 रुपये हो गयी है, जबकि आईफोन 16 प्लस 73,900 रुपये में मिलेगा। एप्पल द्वारा बंद किए जा चुके आईफोन 15 को 51,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लिस्ट में लास्ट फ़ोन हम जिसकी बात का रहे हैं वो है आईफोन 16ई का बेस मॉडल 59,900 रुपये था जो अब डिस्काउंट के बाद 55,900 रुपये में उपलब्ध होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.