- कॉपी लिंक
अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि भाजपा ने उनपर हमला करवाया।
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए।
देखिए अभिषेक से मारपीट की 12 तस्वीरें…

अभिषके शनिवार दोपहर दक्षिण सोनारपुर पहुंचे थे। उन्हें यहां विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए TMC कार्यकर्ता के परिवार और अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात करनी थी।

अभिषेक के सोनारपुर आने का स्थानील लोगों ने विरोध किया। महिलाओं और अन्य लोगों ने उन पर अंडे फेंकना शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ने पर अभिषेक इलाके से बाहर जाने लगे तो लोग उनके पीछे-पीछे आए। चोर-चोर के नारे लगाते हुए उन पर अंडे और चप्पल फेंके।

अभिषेक को भीड़ से बचाने के लिए हेलमेट पहनाया गया था, लेकिन भीड़ में मौजूद युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान अभिषेक की शर्ट फट गई।

हमलावरों ने अभिषेक का हेलमेट पकड़कर खींचा। इस दौरान अभिषेक की सिक्योरिटी और अन्य TMC कार्यकर्ता उन्हें बचाते दिखे।

भीड़ में पुरुषों के अलावा कई महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने भी अभिषेक के साथ धक्का-मुक्की की।

पीली टीशर्ट पहना एक युवक अभिषेक पर पत्थर फेंकता दिखा। फिलहाल युवक की पहचान सामने नहीं आई है।

तस्वीर में नजर आ रहा है कि अभिषेक पर हमला हो रहा है और वह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभिषेक की शर्ट और हेलमेट पर अंडे के टुकड़े नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह घटना हुई, तब एक भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था।

हमले के बाद टूटा चश्मा दिखाते अभिषेक बनर्जी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनारपुर में उनकी हत्या की कोशिश की गई।

खुद के साथ हुई मारपीट के बावजूद अभिषेक टीएमसी कार्यकता संजू कर्मकार के घर पहुंचे, जिसकी हत्या हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

हमला के बाद शनिवार देर शाम अभिषेक को कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकालना पड़ा; TMC कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से शनिवार शाम को मारपीट हुई है। वे यहां चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
