Ben Stokes: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने जून में न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 2-1 से हारने के बाद स्टोक्स ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इससे पहले सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज में 4-1 से हार मिली थी, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वो इंग्लैंड के हेड कोच बनना चाहते हैं।
इंग्लैंड के हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर की
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि खेल से रिटायर होने के बाद वे इंग्लैंड के हेड कोच बनना चाहते हैं। वे खेल से लीडरशिप की भूमिका में जुड़े रहना चाहते हैं। स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की कोचिंग करना एक सपना होगा, हालांकि उन्हें पक्का नहीं पता कि उन्हें यह मौका कभी मिलेगा या नहीं।
स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार, ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर स्टोक्स ने कहा ‘मैं कोच बनना चाहता हूं। मुझे पता है कि खेल से जुड़े रहने के लिए मैं क्या करना चाहता हूं। क्या मैं कभी इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल। मुझे ऐसा करना बहुत पसंद आएगा।’
ब्रेंडन मैकुलम कोच रहते तो रिटायरमेंट नहीं लेता
स्टोक्स ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने कुछ हफ़्ते पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान न किया होता, तो ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच बने रहते।’ आगे उन्होंने कहा ‘अगर मैंने चार हफ़्ते पहले वह फैसला न लिया होता, तो मैकुलम अभी भी कोच होते। तो यह मेरी गलती है!’
स्टोक्स ने 2022 से 2026 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर एक सफल साझेदारी बनाई, जिससे टीम का रेड-बॉल क्रिकेट के प्रति नज़रिया बदल गया।
स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच
स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के ठीक दो हफ़्ते बाद मैकुलम के टेस्ट हेड कोच पद छोड़ने का ऐलान किया गया। स्टोक्स ने यह फैसला ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन सुनाया था। वहीं, कुछ दिन पहले ही स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने कुछ दिन पहले ही आपसी सहमति से 18 साल बाद आईपीएल टीम CSK से अलग हो गए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.