अच्छी और क्लियर स्किन के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतें आपकी स्किन को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
चेहरा अच्छा दिखे, इसके लिए हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। लेकिन कई बार चीजें इतनी मुश्किल भी नहीं होती। हमारी रोज की कुछ छोटी आदतें ही त्वचा पर बड़ा असर डाल सकती हैं। इसके लिए आपको घंटों शीशे के सामने बैठने की जरूरत नहीं है। बस रोज कुछ सिंपल सी बातों का ध्यान रखना है। अगर आप भी चाहती हैं कि चेहरा साफ, फ्रेश और हेल्दी दिखे, तो इन 6 आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
1. मेकअप लगाकर ना सोएं
कितनी भी थकान हो, मेकअप लगाकर सोने की गलती ना करें। सोने से पहले मेकअप अच्छी तरह साफ करके फेस वॉश करें और आपकी स्किन को सूट करने वाला मॉइस्चराइजर लगा लें। बस इस एक आदत को रोज फॉलो करने से आपकी स्किन पहले से काफी बेहतर हो सकती है।
2. दिन में दो बार चेहरा धोएं
सुबह उठकर और रात में सोने से पहले चेहरा साफ करना अच्छी आदत है। दिनभर चेहरे पर तेल, धूल और पसीना जमा हो जाता है। रात में चेहरा साफ करके सोने से स्किन रातभर में हील हो जाएगी। लेकिन बार-बार चेहरा धोने की जरूरत भी नहीं है, स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है।
3. स्किन को मॉइस्चराइज रखें
- चेहरा धोने के बाद अगर स्किन खिंची-खिंची या सूखी लगती है, तो मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। मॉइस्चराइजर स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश दिखेगा।
- ऑयली स्किन है तो भी मॉइस्चराइजर छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस अपनी स्किन के हिसाब से ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर चुनें।
4. सनस्क्रीन को रूटीन का हिस्सा बनाएं
- सनस्क्रीन सिर्फ बाहर जाने पर लगाने वाली चीज नहीं है। अगर आप दिन में घर के अंदर रहते हैं, खासकर खिड़की के पास, तब भी इसे अपनी रूटीन में रखें।
- बाहर निकलने से पहले चेहरे, गर्दन और खुले हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाएं। इसे रोज लगाने की आदत बना लें। स्किन केयर में यह एक छोटा लेकिन जरूरी स्टेप है।
5. बार-बार चेहरे को ना छुएं
कई लोगों को बिना वजह चेहरे पर हाथ लगाने की आदत होती है। कभी गाल पर हाथ रखना तो कभी पिंपल को छूना, ये सब बहुत कॉमन है। लेकिन हाथों पर धूल और गंदगी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बिना जरूरत चेहरे को ना छुएं। खासकर पिंपल को बार-बार दबाने या छेड़ने से बचें।
6. हर दूसरे दिन रूटीन चेंज ना करें
- कभी एक क्रीम, फिर कुछ दिन बाद दूसरा सीरम और फिर कोई नया प्रोडक्ट… ऐसा करने से स्किन केयर रूटीन मुश्किल हो जाएगा। अगर कोई प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट कर रहा है, तो उसे थोड़ा समय दें।
- हर कुछ दिन में प्रोडक्ट बदलने की जरूरत नहीं है। स्किन केयर में कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। रोज थोड़ा-थोड़ा ध्यान देना, एक दिन बहुत कुछ करने से बेहतर है।
छोटी आदतें, बड़ा फर्क!
अच्छी स्किन के लिए आपको हर ट्रेंड फॉलो करने की जरूरत नहीं है। इन आदतों को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें और अपनी त्वचा को थोड़ा समय दें। धीरे-धीरे आपको खुद फर्क महसूस होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.