सोशल मीडिया पर इन दिनों देसी डांस रील्स का जबरदस्त बोलबाला है, लेकिन जब बात किसी सुपरहिट बॉलीवुड क्लासिक पर धमाकेदार डांस की हो तो लोग नजरें नहीं हटा पाते. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर गदर मचा रहा है, जिसमें एक खूबसूरत महिला 90 के दशक के ऑल-टाइम हिट गाने “जूली जूली… का दिल जॉनी” पर अपने किलर डांस मूव्स से गदर काटती नजर आ रही है. वीडियो देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे और हसीना की तारीफ में आपके मुंह से बस यही निकलेगा “वाह.”
ब्लैक सूट में ढहाया कहर, लकीर से हटकर दिखाए मूव्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ऑल-ब्लैक एथनिक सूट पहने नजर आ रही है. जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, वह अपनी कातिलाना अदाओं, शानदार एक्सप्रेशन्स और बेहतरीन फुटवर्क से वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और एनर्जी इतनी गजब की है कि पास खड़े पड़ोसी, बच्चे और महिलाएं भी ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं.
देसी बैकग्राउंड और बॉलीवुड का तड़का
वीडियो किसी लोकल मोहल्ले का मालूम पड़ता है, जहां आस-पास दुकान और घर बने हुए हैं. आम जिंदगी के इस देसी माहौल के बीच जब हसीना ने कारिश्माई अंदाज में ‘जुली जुली’ के हुक-स्टेप्स पर कमर मटकाई, तो वहां मौजूद हर शख्स इस पल का लुत्फ उठाता दिखा. पीछे खड़े बच्चे और महिलाएं भी उनके इस बिंदास डांस का भरपूर मजा ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें : पार्टी करने गए लोगों ने रेस्टोरेंट पर जमकर खाया खाना, बिल आया 62 लाख
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले “डांस हो तो ऐसा.”
यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से देखा जा रहा है. कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स महिला के डांस और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “पुराने गानों की बात ही अलग होती है, और इस डांस ने तो गाने में नई जान डाल दी.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “बिना किसी बनावट के इतना नेचुरल और शानदार डांस काफी समय बाद देखने को मिला है.” अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है, तो समझ लीजिए कि आज का ट्रेंडिंग वायरल कंटेंट मिस कर दिया है.
यह भी पढ़ें : बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.