Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला जल्द सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को एक्सटेंशन मिल चुका है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में समाप्त होने वाला था, लेकिन बीसीसीआई उन्हें आगे भी भारत की पुरुष टीम के चीफ सिलेक्टर की भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में दिखा है।
बताया जा रहा है कि क्रिकेट बोर्ड की नजरें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर और इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड अजीत अगरकर के एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है।
ICC 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कार्यकाल बढ़ा
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का मौजूदा कान्ट्रैक्ट जून 2026 में समाप्त होने वाला था, लेकिन जिस तरह से उनके कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि बीसीसीआई उनका कान्ट्रैक्ट अगले एक साल के लिए (ICC 2027 वनडे वर्ल्ड कप) तक बढ़ा दिया है। आकाशवाणी समाचार के अनुसार ‘अजीत अगरकर वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे, बीसीसीआई ने उनका अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।’
अगरकर के कार्यकाल में 3 ICC ट्रॉफी जीते
अजीत अगरकर का कार्यकाल टीम इडिया के लिए बेहद सफल माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और कई बड़े ट्रॉफी अपने नाम किया है। अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए।
वहीं, अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बीच बताया जा रहा है कि भारतीय बोर्ड उन्हें बड़ा इनाम देने के लिए तैयार दिख रहा है।
2023 में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर बने थे
आपको बता दें कि तो वो जुलाई 2023 में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर बने थे। अब जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर बीसीसीआई ने उनका अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट भी खेला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.