Vaibhav Sooryavanshi Sri Lanka Players Clashes: सोमवार, 15 जून को श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में हुए ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला श्रीलंका ए बनाम भारत ए के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारत को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।
सुपर ओवर का मैच जैसे ही खत्म हुआ, उसके बाद मैदान पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी आसपास में भीड़ गए, जिसके बाद मैदान पर जमकर बहस हुई। अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान आया है।
दांबुला मैच में हुए बवाल के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्टार स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट ही प्रायोरिटी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि टीम को ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचना चाहिए और अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए।
‘टारगेट से न भटकें’-देवजीत सैकिया
देवजीत सैकिया आगे बात करते हुए कहा बोर्ड का इरादा किसी अहम टूर्नामेंट्स के दौरान खिलाड़ियों के मामलों में दखल देने का नहीं है। यानी एक तरह से उन्होंने साफ किया कि किसी भी टीम को गाइड करने की जिम्मेदारी कोचिंग स्टाफ और टीम के साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ की है। उन्होंने सीरीज में टीम की कामयाबी की भी बात की और अन्य चीजों से नहीं भटकने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा उनमें से कई खिलाड़ी सीनियर नेशनल टीम में भविष्य के मौकों के लिए मुकाबला कर रहे हैं।
सुपर ओवर में इंडिया-ए को मिली हार
दांबुला में मैच 50 ओवर के बाद टाई हो गया। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए, जबकि इंडिया-ए सिर्फ 9 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके बाद भी वैभव को श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने कुछ कहा, जिसके बाद मामला बिगड़ गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.