IND vs SL टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके बाहर होने का कारण बताते हुए रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। भारत बनाम श्रीलंका 2 मैच की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होनी है।
बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि बुमराह कब तक फिट हो जाएंगे और कब उनकी टीम में वापसी होगी।
जसप्रीत बुमराह के साथ बीसीसीआई नहीं करना चाहता कोई जल्दबाजी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब प्लेयर्स को जल्दबाजी में क्रिकेट में वापस लाया गया और नुकसान हुआ। आप दोबारा ऐसा रिस्क नहीं ले सकते। खासकर बुमराह के साथ। इसलिए पूरी तरह ठीक होना ही एकमात्र लक्ष्य है और इस साल बहुत सारा क्रिकेट बाकी है। एशियन गेम्स, न्यूजीलैंड दौरा है। फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी है।”
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह को घुटने की दिक्कत के लिए इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिर में बढ़ गई थी। बुमराह को पिछले महीने तय समय पर इंजेक्शन दिया गया था। हालांकि, बुमराह को पूरी तरह ठीक होने में शुरू में लगाए गए अंदाजे से ज्यादा समय लग सकता है। कोलंबो में दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें फिट करने के बारे में चर्चा हुई, लेकिन सीओई की मेडिकल टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।
ऐसे में बीसीसीआई ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया है।
साई सुदर्शन की फिटनेश रिपोर्ट का इंतजार
बीसीसीआई ने जब IND vs SL टेस्ट सीरीज का ऐलान किया था तब जसप्रीत बुमराह के साथ साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी सवाल था। सुदर्शन नंबर-3 पर इस समय भारत के लिए खेलते हैं। उनकी फिटनेस रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है क्योंकि बीसीसीआई ने अपडेटेड स्क्वॉड में भी उनके नाम के आगे ‘*’ लगाया हुआ है।
IND vs SL अपडेटेड स्क्वॉड
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी।
*फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.