भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे एक साथ खेलते नजर आएंगे।
अन्वय और आर्यवीर दोनों को केवल वनडे टीम में जगह मिली है।
दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे 18 वर्षीय आर्यवीर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने वनडे टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। वह पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 टीम का हिस्सा थे।
17 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने उस दौरे पर खेले गए दो युवा वनडे मैच में 14 और 87 रन बनाए थे।
बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान करते हुए लिखा, ‘पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया U19 के आगामी भारत दौरे के लिए भारत U19 टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन वनडे मैच और दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं। तीन वनडे मैच और पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।’
वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (C), यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, V.K. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम: यशबर्धन चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (WK), अभिप्राय विश्वास (WK), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव
| तीरीख | टाइमिंग | मैच (फॉर्मेट) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 18-Sep-26 | 9:00 AM | पहला वनडे | राजकोट |
| 21-Sep-26 | 9:00 AM | दूसरा वनडे | राजकोट |
| 23-Sep-26 | 9:00 AM | तीसरा वनडे | राजकोट |
| 27-Sep-26 | 9:30 AM | पहला मल्टी डे | राजकोट |
| 05-Oct-26 | 9:30 AM | दूसरा मल्टी डे | अहमदाबाद- बी ग्राउंड |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.