सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश हुआ है. वहीं ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग तो खास नहीं रही है लेकिन दर्शकों से एक्स पर इस फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की इमोशनल कहानी, किरदारों और एक्टिंग की तारीफ़ की गई है, और कई दर्शकों ने सिकंदर के रोल में सनी देओल के काम को खास तौर पर सराहा है.
लोगों को कैसी लगी ‘बंटवारा 1947’?
कई दर्शकों ने ‘बंटवारा 1947’ को परिवार के साथ देखने लायक एक इमोशनल फ़िल्म बताया है. एक दर्शक ने इसे “पूरी तरह से फ़ैमिली मूवी” कहा और माता-पिता को थिएटर ले जाने की सलाह दी. यूजj ने शबाना आजमी के किरदार की भी तारीफ़ की और कहा कि यह फिल्म खास तौर पर महिलाओं को पसंद आ सकती है.
एक और यूजर ने लिखा, “बंटवारा 1947 का रिव्यू ब्लॉकबस्टर, सनी देओल जबरदस्त अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटे हैं. ‘बंटवारा’ लोगों की बड़ी उम्मीदों पर खरी उतरी है. इसमें सब कुछ है, ड्रामा, इमोशन और एक्शन. करण देओल ने बहुत अच्छा काम किया है, और प्रीति ज़िंटा व शबाना आज़मी ने भी. इसे ज़रूर देखें.”
#Batwara1947 REVIEW
BLOCKBUSTER.#SunnyDeol returns to the big screen with a vengeance.
Batwara lives up to massive expectations.
Has it all : drama, emotions, action
Karan deol does very well and so do preity zinta & shabana azmi.
Verdict – watch this , Skip #Awarapan2 pic.twitter.com/AX2e8g9U1S
— Aamir 2100cr SRK 1100cr (@Rancho119) August 13, 2026
एक यूजर ने बंटवारा 1947 को बताया सनी की बेहतरीन फिल्म
एक यूजर ने ‘बंटवारा 1947’ को सनी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया और इसकी तुलना ‘गदर’ से की. यूजर ने लिखा है, “बंटवारा 1947 सनी देओल के करियर की सबसे अच्छी फिल्म है. यह ‘गदर’ से कहीं बेहतर है. रेटिंग: 5/5. भारतीय सिनेमा को एक और बेहतरीन फिल्म देने के लिए आमिर खान को बधाई. यह फिल्म भारत में कम से कम 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी.”
#batwara1947 is the best film of #sunnydeol carreer.
Much better than gadar.
Rating : 5/5
Congratulations #Aamirkhan for giving one more gems to Indian cinema.
It will do minimum 200 cr net in india.
— Alankar singh (@alankar6427) August 14, 2026
सिनेमाघरों में धूम मचा देने वाली है बंटवारा 1947
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अभी-अभी बंटवारा 1947 देखी और सच कहूं तो भाई, मैं अभी भी सदमे में हूं. हमें लगता था कि गदर उनकी सबसे बेहतरीन फ़िल्म थी, लेकिन सनी देओल की यह ज़बरदस्त वापसी है! स्क्रीन पर उनका दबदबा देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. क्या ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस है, खासकर दूसरे हाफ़ में जब वह कहते हैं, “नफ़रत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं” सिनेमाघरों में धूम मचा देने वाली, एकदम ज़बरदस्त फ़िल्म!”
Just watched #Batwara1947 and honestly bro, main abhi tak shock mein hoon. We used to think #Gadar was his peak, but this is a legendary, Great comeback for #SunnyDeol! The way he dominates the screen is pure GOOSEBUMPS stuff. What a POWERHOUSE performance, especially in the… pic.twitter.com/X4sR2tPK6I
— Suresh Parmar® (@iamSureshParmar) August 14, 2026
बंटवारा 1947 देख इमोशनल हुए दर्शक
एक और यूजर ने लिखा, ” मेरा दिल भर आया है. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद बंटवारे के दौर से गुज़र रहा हूं.अभी इंटरमिशन हुआ है. बहुत रोया. कितनी खूबसूरत फिल्म है – भावनाएं, ड्रामा और डायलॉग्स से भरपूर, एक बेहतरीन फिल्म ऐसी ही होनी चाहिए. हर किरदार/एक्टर ने शानदार काम किया है. सनी देओल और शबाना आज़मी का जलवा है, लेकिन प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह भी उतने ही अच्छे हैं. आर्ट डायरेक्शन जबरदस्त है! अब दूसरे हाफ़ की बारी है. बंटवारा 1947.”
My heart is full. I feel as if I am going through the partition myself.
Its Intermission now.
Cried a lot. Such a beautiful movie, rich with emotions, drama & dialogues – how a theatrical film should be.
Each character/actor wonderfully played. Sunny Deol & Shabana Azmi reigns… pic.twitter.com/HZigJIyYYt— Upala KBR ❤ (@upalakbr999) August 14, 2026
कई अन्य यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है
#Batwara1947 first half:#Batwara is a perfect Independence Eve movie. The first half of the film is gripping and engaging, and it portrays the pain of the people who went through Partition. @iamsunnydeol is perfectly cast in this movie. His dialogue delivery and action scenes…
— Victor Dasgupta (@VictorrDasgupta) August 14, 2026
#Batwara1947: SOLID. ⭐️⭐️⭐️✨
3.5/5#RajkumarSantoshi ’s Batwara 1947 is not just another Partition drama—it is a deeply emotional story about displacement, loss, communal hatred and, above all, humanity. While many films set against Partition often rely on loud nationalism or… pic.twitter.com/tb3q9Hk6Hj— 🌹हम_बेपरवाह🌹 (@hum_beparwaah) August 14, 2026
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. भारत के बंटवारे और पंजाब के विभाजन की पृष्ठभूमि पर लाहौर में सेट इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, कनिका कपूर और ईशा संधीर अन्य अहम भूमिकाओं में हैं.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.