Batwara 1947 Teaser Out: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। ‘गदर 2’, ‘जाट’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों की बंपर बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, सनी देओल एक बार फिर भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी लेकर पर्दे पर लौट रहे हैं। यह फिल्म असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक पर आधारित है, जिसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है और आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। फैंस को बेसब्री से सनी देओल की इस फिल्म का बेसब्र से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म के टीजर की शुरुआत आमिर खान की आवाज में नैरेशन के साथ होती है, जो बंटवारे के उस खौफनाक दौर की झलक पेश करता है। टीजर में शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि करण देओल और अली फजल हिंसा के बीच फंसे हुए दिखते हैं। प्रीति जिंटा भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। फिल्म में विलेन के रूप में अभिमन्यु सिंह का खूंखार अवतार देखने को मिलता है। लास्ट में सनी देओल की धमाकेदार एंट्री होती है, जहां उनका डायलॉग सुनने लायक है कि उनका पंगा लेने का इरादा तो नहीं है, लेकिन ऐतराज भी नहीं है।
यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नहीं वेख्या, ओ जम्याई नई’ पर आधारित है। कहानी एक ऐसी बुजुर्ग हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका परिवार बंटवारे में बिछड़ गया है और वह लाहौर स्थित अपने पुश्तैनी घर में अकेली रह गई है। उसे घर से निकालने के लिए सरकार द्वारा मुस्लिम परिवार को वही हवेली दे देते हैं। दंगाइयों को इसकी जानकारी मिल जाती है और यहीं से संघर्ष शुरू होता है।
राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.