फिल्म की स्टार कास्ट बेहद शानदार है और हर एक्टर का लुक उस दौर की कठिन परिस्थितियों को बखूबी दर्शाता है। फिल्म में सनी देओल (सिकंदर मिर्जा), प्रीति जिंटा (हमीदा बेगम), शबाना आजमी (दुर्गावती देवी (माई)), करण देओल (जावेद मिर्जा), अली फजल (हबीब अनवर), अभिमन्यु सिंह (याकूब खान) के रोल में आपको नजर आ सकते हैं। इनके अलावा, फिल्म में बाल कलाकार खुशी हजारे भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।
जैसा कि नाम से ही जाहिर है, यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्दनाक दौर पर आधारित है। कहानी मुख्य रूप से एक मुस्लिम परिवार के सफर को दिखाती है, जो बंटवारे के वक्त लखनऊ से लाहौर पहुंचता है। लाहौर जाने पर सरकार द्वारा उन्हें रहने के लिए एक हवेली दी जाती है। उन्हें बताया जाता है कि यह हवेली एक हिंदू परिवार की है, जो इसे छोड़कर जा चुका है।
लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट और ड्रामा तब शुरू होता है जब उस परिवार को पता चलता है कि हवेली का मालिक (हिंदू परिवार) अभी भी वहीं मौजूद है और अपना पुश्तैनी घर खाली करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। इसी एक हवेली के टकराव के बीच इंसानी रिश्तों की उलझन, भावनाओं और विभाजन के गहरे दर्द को बड़े पर्दे पर बुना गया है।
फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें
फिल्म को अपने संगीत से सजाया है ऑस्कर विनर एआर रहमान ने, जबकि इसके खूबसूरत गीत मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की कलम से निकले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.