प्रीति-सनी की झलक पाने को भीड़ बेकाबू
यह पूरी घटना उस समय हुई जब बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा फिल्म के प्रमोशन के लिए मॉल पहुंचे थे। दोनों कलाकारों को अपने सामने देख वहां मौजूद फैंस की एक्साइटेमेंट चरम पर पहुंच गई। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और इसी दौरान धक्का-मुक्की में एक युवक अचानक नीचे गिर पड़ा।
मॉल में मची अफरा-तफरी
युवक के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। शुरुआती खबरों में बताया गया कि युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी दी।
हादसे पर क्या बोले पुलिस?
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया, ‘फिनिक्स मॉल में फोटोग्राफी के दौरान एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई थी, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। युवक सुरक्षित है और कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है।’
सनी-प्रीति ने सीएम योगी से की मुलाकात
सनी देओल और प्रीति जिंटा ने अपने लखनऊ दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। उन्होंने 7 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उनसे भेंट की। साथ ही कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराईं, जो मुख्यमंत्री और सनी देओल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
सनी देओल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनके साथ बहुत ही सुखद और आत्मीय बातचीत हुई।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद हुए दंगों, त्याग, मजहब और उससे जुड़े जज्बातों को दिखाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.