Bathroom Tile Cleaning Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारा बाथरूम हमेशा साफ और चमकदार दिखे, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसकी चमक छीन लेती है। कुछ ही दिनों में टाइल्स पर गंदगी जमने लगती है और पूरा बाथरूम फीका नजर आने लगता है। आइए बताते हैं कि बाथरूम की टाइल्स को देसी उपायों से कैसे चमकदार बना सकते हैं।
Image: freepik
अगर समय रहते इन दागों को साफ नहीं किया जाए तो ये और ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाएं, जिससे टाइल्स फिर से चमक उठें।
Image: freepik
आधा कप विनेगर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। टाइल्स पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें। फिर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें। इससे जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
Image: freepik
नींबू के रस में नमक मिलाकर टाइल्स पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से साफ करें। यह तरीका जिद्दी दाग हटाने के साथ-साथ बाथरूम को फ्रेश भी बनाता है।
Image: freeppik
एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं और स्पंज या ब्रश की मदद से टाइल्स साफ करें। यह तरीका रोजाना सफाई के लिए भी बेहद कारगर है और टाइल्स को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखता है।
Image: freepik
इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने बाथरूम को साफ और चमकदार बना सकते हैं। नियमित सफाई से बाथरूम हमेशा फ्रेश और हाइजीनिक बना रहता है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.