- Hindi News
- National
- Bankura Assault Case | CJP Leader Claims BJP Workers Killed Activist Father
- कॉपी लिंक
आशुतोष रांका ने कहा कि परिवार को धमकी मिलने के बावजूद बंगाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता आशुतोष रांका ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता की मौत BJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद हुई। CJP की एक टीम सोमवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची और हफीज के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की।
हफीज के पिता मफीक पर 13 अगस्त को कुछ लोगों ने हमला किया था। इसके दो दिन बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले में बैंकुरा पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 नामजद आरोपी और 5 अन्य संदिग्ध शामिल हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मफीक अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा था।

पहले देखिए अब्दुल का बनाया वीडियो…

हमले के पीड़ित अब्दुल के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर पोस्ट किया।

वीडियो में मफीक स्कूल की गंदगी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी दिक्कतें दिखा रहे हैं।
रांका ने कहा- पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
रांका ने आरोप लगाया कि हफीज के परिवार को धमकी मिलने के बावजूद बंगाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हाफिज 18 जुलाई को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर गया था।
वहां से लौटने के बाद वह CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जुड़ा। इसके बाद स्थानीय बीजेपी विधायक निर्मल धारा और उनके समर्थकों ने हाफिज को धमकाना शुरू कर दिया।

आशुतोष रांका ने सोमवार को कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की थी।
पुलिस ने आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
बंगाल पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अब्दुल हाफिज के पिता को मामूली चोट लगी थी, जिसके लिए एक टांका लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह मफीक ने ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव के बाद खुद को बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें जानलेवा चोट नहीं थी। हालांकि, उसी रात उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं, 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हाफिज के घर पर सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी भी तैनात किया गया है।
दीपके ने 2 दिन पहले शुरु किया स्कूल ठीक करो अभियान
अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की।

———
ये खबर भी पढ़ें…
CJP वर्कर के पिता की हत्या, पार्टी टीम बंगाल पहुंची:आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया; पीड़ित ने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की एक टीम सेामवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची। जहां वे कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के घर गए। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
