Pakistan vs Bangladesh 1st ODI Score: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले वनडे मैच में सिर्फ 114 रनों पर ऑलआउट हो गई है. बांग्लादेश की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बैटिंग लाइन-अप की एक ना चली. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाल फहीम अशरफ रहे, जिन्होंने 37 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश के लिए साढ़े 6 फुट लंबे गेंदबाज नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए.
इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने 41 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर पाक टीम को ठीकठाक शुरुआत दिलाई. उसके बाद ऐसा विकेटों का पतझड़ आया कि अगले रनों के भीतर पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज आउट हो गए.
एक समय पाकिस्तान टीम ने बिना विकेट खोए 41 रन बना लिए थे, लेकिन देखते ही देखते 82 के स्कोर तक 9 विकेट हो चुके थे. साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए, वहीं सलमान आगा (5 रन) से लेकर मोहम्मद रिजवान (10 रन) तक सारे बल्लेबाज आते-जाते रहे.
साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाया कहर
बांग्लादेश के 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने खूब गदर मचाया. उन्होंने 7 ओवरों में सिर्फ 24 रन दिए और 5 विकेट लिए. ये पहली बार है जब नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर की किसी पारी में 5 विकेट चटकाए हों. उन्होंने साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा का विकेट लिया. फहीम अशरफ ने पाक टीम की लाज बचाने का काम किया, क्योंकि 82 के स्कोर पर 9 विकेट गिर चुके थे. उनकी 37 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान जैसे-तैसे 100 के पार पहुंच पाया.
बांग्लादेश ने पहली बार वनडे मैच में पाकिस्तान टीम को 150 से कम स्कोर पर समेटा है. इससे पहले पाकिस्तान टीम का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर 161 रनों का था.
यह भी पढ़ें:
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से क्रिकेट पर संकट, टी20 वर्ल्ड कप के बाद बड़ी सीरीज टली
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.